facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2023-24 विपणन वर्ष मे गेहूं के बंपर उत्पादन की उम्मीद, MSP के आसपास ही रहेगी कीमत

Advertisement
Last Updated- March 17, 2023 | 11:32 AM IST
agriculture warehouse market

फ्लोर मिल मालिकों का कहना है कि अप्रैल से शुरू हो रहे 2023-24 विपणन वर्ष में भारत में गेहूं का उत्पादन 1,080 से 1,100 लाख टन रहेगा, जो वित्त वर्ष 2023 के उनके अनुमान की तुलना में 12 से 14 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि उनका कहना है कि गेहूं की कीमत 2,125 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के आसपास बनी रहेगी क्योंकि पुराना स्टॉक खाली है।

रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एस प्रमोद कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘मांग और आपूर्ति में अंतर बना रहेगा। लेकिन रिकॉर्ड उत्पादन की वजह से कीमत कम होगी और सरकार अपने लक्ष्य के मुताबिक 340 लाख टन गेहूं खरीद सकेगी।’

फरवरी में जारी अपने दूसरे अग्रिम अनुमान में केंद्र ने 2023-24 में गेहूं का उत्पादन 1,121.8 लाख टन रहने का अनुमान लगाया है, जो रिकॉर्ड होगा। यह पिछले साल के उत्पादन से 4.12 प्रतिशत ज्यादा होगा। गेहूं के रकबे में बढ़ोतरी के कारण उत्पादन अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।

2022-23 में केंद्र ने पहले अनुमान में 1,113.2 लाख टन गेहूं उत्पादन की उम्मीद जताई थी, जिसे बाद के अनुमान में घटाकर 1077.4 लाख टन कर दिया गया था। खराब मौसम के कारण उत्पादन में 35.8 लाख टन कमी आई थी।

कुमार ने कहा, ‘कम उत्पादन के कारण पिछले साल कीमतों में तेजी आई और कीमत 10 से 12 प्रतिशत बढ़ गई थी।’ उन्होंने कहा कि सरकार के वित्त वर्ष 23 के अनुमान से इतर उत्पादन 950 से 970 लाख टन था।

फेडरेशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नवनीत चितलंगिया ने कहा कि एफसीआई द्वारा खुले बाजार में गेहूं बेचने से कीमत कम होनी शुरू हो गई थीं और इसका असर अगले महीने दिखेगा व प्रमुख महंगाई दर के आंकड़ों पर भी इसका असर नजर आएगा।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement