facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

प्रतिबंध के बावजूद भारत करेगा बांग्लादेश को चावल निर्यात

Last Updated- December 05, 2022 | 4:27 PM IST

भारतीय विदेश व्यापार के महानिदेशक ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद भारत बांग्लादेश को 450,000 टन गैर-बासमती चावल निर्यात करेगा। उल्लेखनीय है कि अब तक 20,000 रुपये प्रति टन से कम कीमत वाले चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके तहत स्टेट ट्रेडिंग कारपोरेशन, एमएमटीसी लिमिटेड, पीईसी लिमिटेड और नैशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव  मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड एक-एक लाख टन चावल निर्यात करेगी, जबकि पश्चिम बंगाल एसेनशियल कमोडिटी सप्लाई कॉरपोरेशन लिमिटेड 50,000 टन चावल का निर्यात करेगी।
प्रतिबंध के बावजूद बांग्लादेश को चावल निर्यात करने की अनुमति देने के कारण में नोटिफिकेशन में कुछ नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि प्राकृतिक आपदा झेल रहे बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चावल आपूर्ति करने की मांग की थी, ताकि लोगों को खाद्यान्न संकट का सामना न करना पड़े।
बांग्लादेश में आए भंयकर चक्रवात से प्रभावित लोगों को खाना मुहैया कराने के लिए जून माह के अंत तक तकरीबन 20 लाख खाद्यान्न की जरूरत है। गौरतलब है कि नवंबर माह में वहां आए भयंकर चक्रवात में 3,300 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं लाखों लोग बेघर हो गए थे।



 

First Published - March 5, 2008 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट