facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

प्याज के निर्यात में 8.21 लाख टन की गिरावट

Last Updated- December 05, 2022 | 4:30 PM IST

लोकसभा में कृषि राज्य मंत्री कांति लाल भुरिया द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान गत 16 फरवरी तक प्याज के निर्यात में 8.21 लाख टन की गिरावट आई है।


गत चालू वित्त वर्ष के दौरान 28 फरवरी तक 10,67,378 टन प्याज का निर्यात किया गया था। जबकि गत 16 फरवरी तक मात्र 8,21,712 टन प्याज का निर्यात किया गया है।


उन्होंने बताया कि वर्ष 2006-07 में प्याज के उत्पादन का लक्ष्य 17.6 फीसदी गिरावट के साथ 71.58 लाख टन तय किया गया था। जबकि उससे पिछले वित्त वर्ष में प्याज का उत्पादन का लक्ष्य 86.82 रखा गया था।


भुरिया ने यह जानकारी दी कि प्याज का मासिक थोक सूचकांक मार्च 2006 में 114.6 के स्तर पर था जो बढ़कर नवंबर 2007 में 322.8 हो गया। लकिन सप्ताहिक थोक सूचकांक में फरवरी महीने में गि रावट दर्ज की गई है। यह सूचकांक गत दिसबंर महीने में 268.7 था जो फरवरी महीने में गिरकर 169.4 के स्तर पर आ गया।


लिहाजा, प्याज कीमतों पर लगाम कसने के लिए नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव फेडरेशन (नेफेड) ने इसके न्यूनतम समर्थन कीमतों में कमी की है। साथ ही नासिक से प्याज की खरीदारी भी शुरू कर दी है।


भुरिया बताते हैं कि इस कदम से प्याज की कीमतों पर लगाम लगाने में सफलता मिल सकेगी।


इसके अलावा समय-समय पर प्याज की आवक और अन्य गतिविधियों पर भी नजर रखी
जा रही है।

First Published - March 10, 2008 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट