facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जूट पैकेजिंग से छूट चाहती हैं चीनी मिलें, सरकार से की अपील

Advertisement

कपड़ा सचिव को लिखे पत्र में NFCSF ने कहा है कि जूट की बोरी अनाज रखने के लिए बेहतर होती हैं, वहीं यह चीनी के लिए सही नहीं हैं

Last Updated- August 20, 2023 | 10:46 PM IST
Sugar cane crushing-production

चीनी मिलों ने अक्टूबर से शुरू हो रहे चीनी सत्र 2023-24 में जूट की बोरी में चीनी की पैकेजिंग के नियम से पूरी तरह छूट की मांग की है। इस समय मिलों को 20 प्रतिशत पैकेजिंग जूट की बोरी में करना अनिवार्य है। जूट की बोरी के इस्तेमाल पर लागत ज्यादा आने और उसके रखरखाव संबंधी समस्याओं का हवाला देते हुए मिलों ने छूट की मांग की है।

कपड़ा सचिव को लिखे पत्र में नैशनल फेडरेशन आफ कोऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज (एनएफसीएसएफ) ने कहा है कि जूट की बोरी अनाज रखने के लिए बेहतर होती हैं, वहीं यह चीनी के लिए सही नहीं हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि जूट की बोरी हवादार होती है और इससे अनाज की रक्षा होती है, जबकि हवा लगने से चीनी खराब होती है। इसके अलावा चीनी बहुत ज्यादा हाइड्रोस्कोपिक होती है और चीनी के सालाना उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा एक साल से ज्यादा तक रखा रहता है।

संगठन ने कहा है कि कई बार यह बारिश के दो मौसम तक पड़ी रहती है और उत्पादन से लेकर भंडारण तक नमी लगना चीनी के लिए अच्छा नहीं है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अनाज को पकाने के पहले सा करने का विकल्प होता है, जबकि चीनी को उसके उसी स्वरूप में इस्तेमाल करना होता है। जूट की बोरी में पैक की गई चीनी सीधे खाने में नुकसानदेह होती है क्योंकि जूट के फाइबर चीनी से अलग नहीं हो पाते, जिसका इस्तेमाल बोरी बनाने में होता है।

पत्र में कहा गया है कि जूट की बोरी में छेद होते हैं, जिससे नमी आ जाती है और इसकी वजह से माइक्रोबायोलॉजिकल वृद्धि होती है, जो चीनी में नमी की मात्रा पर निर्भर होता है।

मिलर्स ने कहा है कि जूट की बोरी में भरी गई चीनी का रंग कभी कभी खराब हो जाता है, जब उसे ज्यादा वक्त तक रखा जाता है। ऐसी स्थिति में बेवरिज, बिस्किट और कन्फेक्शनरी बनाने वाले थोक खरीदार बदरंग चीनी खरीदने से मना कर देते हैं।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement