facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Turmeric Price Rise: रसोई पर फिर पड़ी महंगाई की मार, टमाटर के बाद हल्दी के भाव आसमान पर

Advertisement

शुक्रवार को कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर हल्दी की हाजिर कीमतें 12,904 रुपये प्रति क्विटल बोली गईं

Last Updated- July 31, 2023 | 2:42 PM IST
Turmeric price hike

बीते दिनों टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने रसोई का बजट बिगाड़ा था, अबप इस बार हल्दी के दाम आसमान छूने को तैयार हैं। पिछले तीन महीनों के दौरान हल्दी के भाव में करीब दोगुने का इजाफा हुआ है।  व्यापारियों की मानें तो अप्रैल-मई महीना कटाई का महीना है और इस दौरान बेमौसम बारिश के कारण उत्पादन पर खराब असर पड़ा है। साथ ही मानसून के देर से आने के कारण बुआई में देरी के कारण कीमतों में तेज वृद्धि हुई है।

कितने बढ़े दाम

हल्दी के दामों की बात करें तो महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु में मंडी में मौजूदा कीमतें लगभग 14,000 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जो अप्रैल मे 7000 रुपये प्रति क्विटल थीं।  शुक्रवार को कमोडिटी एक्सचेंज NCDEX पर हल्दी की हाजिर कीमतें 12,904 रुपये प्रति क्विटल बोली गईं, जबकि 20 दिसंबर, 2023 डिलीवरी के लिए वायदा कीमतें बढ़कर 16,082 रुपयें प्रति टन हो गईं।

ये भी पढ़ें- नकली बीज-कीटनाशकों पर नकेल कसने की तैयारी, महाराष्ट्र सरकार लाएगी बिल https://hindi.business-standard.com/commodities/maharashtra-government-will-bring-a-bill-to-crack-down-on-spurious-seeds-and-pesticides

सूत्रों की मानें तो व्यापारियों के साथ-साथ किसान भी भविष्य में ऊंची कीमतों की उम्मीद में कुछ स्टॉक अपने पास रखे हुए हैं। व्यापारियों का अनुमान है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10-15% कम उत्पादन होगा। भारतीय मसाला बोर्ड ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) में हल्दी उत्पादन 1.16 मिलियन टन (एमटी) होने का अनुमान लगाया है, जो 2021-2022 में 1.22 मीट्रिक टन से 5% की गिरावट दर्ज करता है। बोर्ड ने चालू वर्ष में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्दी के बुवाई क्षेत्र में 10- 20% की गिरावट का अनुमान लगाया है।

ये भी पढ़ें- फल-सब्जियों में केमिकल के ज्यादा इस्तेमाल पर सख्ती, FSSAI ने कड़ी निगरानी रखने को कहा https://hindi.business-standard.com/commodities/fssai-strictly-asked-to-keep-a-strict-vigil-on-excessive-use-of-chemical-in-fruits-and-vegetables

Advertisement
First Published - July 30, 2023 | 1:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement