facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

Advertisement

Wipro Share Price: पहली तिमाही के नतीजे उम्मीदों के अनुरूप रहने के चलते विप्रो के शेयर 4 प्रतिशत तक चढ़ गए। हालांकि, एनालिस्ट्स मार्जिन आउटलुक को लेकर सतर्क बने रहे।

Last Updated- July 18, 2025 | 12:05 PM IST
Wipro Share price after q2 results

Wipro Share Price: आईटी सेक्टर की कंपनी विप्रो लिमिटेड के शेयर शुक्रवार (18 जुलाई) को बाजार खुलते ही 4 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी पहली तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली है। आईटी कंपनी के शियर दिन के कारोबार में 4.34 प्रतिशत बढ़कर 271.9 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। यह इस साल 12 मई के बाद से शेयर में सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त है। कंपनी के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे जिससे शेयरों में तेजी आई। हालांकि, मार्जिन आउटलुक पर एनालिस्ट्स की राय मिलीजुली रही। जबकि ग्रोथ की संभावना में सुधार देखा जा रहा है। स्टॉक में जारी तेजी के बीच ब्रोकरेज कंपनियों ने शेयर पर अलग-अलग राय दी है।

Wipro पर Motilal Oswal: टारगेट प्राइस ₹230| रेटिंग SELL|

मोतीलाल ओसवाल ने विप्रो पर अपनी रेटिंग को ‘SELL’ पर बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 230 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस तरह, शेयर मौजूदा लेवल से करीब 12 फीसदी गिर सकता है। विप्रो के शेयर गुरुवार को 260 रुपये पर बंद हुए।

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 में विप्रो का स्थिर मुद्रा (सीसी) रेवेन्यू सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत घट सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि साल की शुरुआत कमजोर रही। कंपनी के आईटी सेवाओं के दूसरी तिमाही के रेवेन्यू का अनुमान अभी भी धीमा है। दूसरी छमाही में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है, क्योंकि बड़े सौदों में तेज़ी से राजस्व में बढ़ोतरी दिखाई देने लगेगी।

यह भी पढ़ें: Axis Bank Share: नतीजों के बाद जोरदार बिकवाली, 7% लुढ़का शेयर; आगे क्या करें- BUY, SELL या HOLD

Wipro पर Nuvama: टारगेट प्राइस ₹230| रेटिंग HOLD|

नुवामा इक्विटीज ने विप्रो पर अपनी ‘HOLD’ की रेटिंग को बरकरार रखा है। हालांकि, ब्रोकरेज ने स्टॉक पर टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 270 रुपये कर दिया है। पहले यह 260 रुपये था। वहीं, आईसीआईसीआई सिलक्योरिटीज ने विप्रो पर 243 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘Reduce’ को मैंटेन रखा है।

ब्रोकरेज ने कहा कि विप्रो के मार्जिन पर दबाव बने रह सकता है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ ने बताया कि विप्रो ने पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, उम्मीदें पहले से ही कम थीं।ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि मजबूत सौदे मिलना एक सकारात्मक संकेत है जो आने वाली तिमाहियों में ग्रोथ को गति दे सकता है। हालांकि, ब्रोकरेज सतर्क बनी हुई है और तेजी का रुख अपनाने से पहले ब्रोडर आर्थिक सुधार और एग्जीक्यूशन में निरंतरता के स्पष्ट संकेतों का इंतज़ार कर रही है।

Wipro पर Choice Broking: टारगेट प्राइस ₹252| रेटिंग Reduce|

चॉइस ब्रोकिंग ने विप्रो पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 252 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। यह शेयर के पिछले बंद 260 रुपये से 3 फीसदी कम है। ब्रोकरेज ने कहा कि विप्रो के आउटलुक में थोड़ा सुधार दिख रहा है। हालांकि आगे का प्रदर्शन कई बातों पर निर्भर करेगा। इसमें सही तरीके से काम करना और बदलते आर्थिक हालात सबसे अहम हैं। डिमांड को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है। मैनेजमेंट ने बताया कि BFSI और हेल्थकेयर सेक्टर में कुछ जगहों पर खर्च बढ़ा है। लेकिन ज्यादातर डील्स लागत कम करने और वेंडर को एकजुट करने पर ही केंद्रित हैं।

यह भी पढ़ें: Pharma Stock एक महीने में 34% चढ़ा, ब्रोकरेज बोले- बेचकर निकल जाएं, आ सकती है बड़ी गिरावट

Wipro पर Emkay Global: टारगेट प्राइस ₹280| रेटिंग Reduce|

एमके ग्लोबल ने भी विप्रो पर Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 280 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह स्टॉक के मौजूदा भाव से 8 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा एंटिक ब्रोकिंग लिमिटेड ने विप्रो पर 285 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘HOLD’ रेटिंग बरकरार रखी है।

Wipro: कैसे रहे Q1 नतीजे?

वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में विप्रो का मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले 10.9 फीसदी बढ़कर 3,330 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 6.7 फीसदी की गिरावट आई। पहली तिमाही में राजस्व 22,134.6 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 0.77 फीसदी तक की मामूली वृद्धि है। वहीं, तिमाही आधार पर राजस्व में 1.6 फीसदी की कमजोरी आई।

कंपनी का पहली तिमाही का प्रदर्शन ब्लूमबर्ग के अनुमानों की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा। ब्लूमबर्ग ने राजस्व 22,078.3 करोड़ रुपये और शुद्ध लाभ 3,249.4 करोड़ रुपये रहने का अनुमान जताया था। आईटी सेवा सेगमेंट का राजस्व 258.74 करोड़ डॉलर रहा, जो तिमाही आधार पर 0.3 फीसदी और सालाना आधार पर 1.5 फीसदी की गिरावट है। ​

 

 

(डिस्क्लेमर: यह खबर ब्रोकरेज की रिपोर्ट के आधार पर है, निवेश संबंधित फैसले लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Advertisement
First Published - July 18, 2025 | 11:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement