facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यूपी ने नहीं बढ़ाया गन्ने का राज्य परामर्श मूल्य, किसान नाखुश

Advertisement

चीनी मिलों ने कहा था कि 2024-25 सत्र में रिकवरी में 0.3 से 1 प्रतिशत तक की तेज गिरावट आई है, जिससे उत्पादन लागत औसतन 140 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई है।

Last Updated- February 18, 2025 | 11:04 PM IST
Sugarcane

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2024-25 सीजन के लिए गन्ने के राज्य परामर्श मूल्य (एसएपी) में कोई बदलाव नहीं किया है। सूत्रों ने कहा कि शुरुआती किस्म के लिए कीमत 370 रुपये प्रति क्विंटल बरकरार रखी गई है। सामान्य किस्म के गन्ने का एसएपी भी 360 रुपये क्विंटल पूर्ववत रखा गया है। चीनी सीजन अक्टूबर से सितंबर तक चलता है।

एसएपी वह दर होती है, जिस भाव पर राज्य की चीनी मिलें अनिवार्य रूप से किसानों को गन्ने का भुगतान करती हैं। यूपी के अलावा पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड ने अपना अलग मूल्य तय कर रखा है, जिसे एसएपी कहा जाता है।

किसान संगठनों ने गन्ने के दाम यथावत रखे जाने पर नाराजगी जताई है। वे एसएपी कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग कर रहे थे। जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष भारती ने कहा कि इससे किसान कर्ज में आ जाएंगे और इसका ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ेगा। कुछ दिन पहले यूपी की निजी चीनी मिलों ने राज्य सरकार से संपर्क कर एसएपी न बढ़ाने का अनुरोध किया था।

सूत्रों ने कहा कि चीनी मिलों ने कहा था कि 2024-25 सत्र में रिकवरी में 0.3 से 1 प्रतिशत तक की तेज गिरावट आई है, जिससे उत्पादन लागत औसतन 140 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गई है।

Advertisement
First Published - February 18, 2025 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement