facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

जनवरी में विश्व काफी निर्यात घटा

Last Updated- December 05, 2022 | 4:29 PM IST

विश्व कॉफी निर्यात इस साल जनवरी में 9.4 प्रतिशत घटकर 74.6 लाख बैग रह गया। अंतरराष्ट्रीय काफी संगठन (आईसीओ) के ताजा आंकड़ों
से यह निष्कर्ष निकलता है। वियतनाम के निर्यात ऑर्डरों में भारी कमी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई है।


इन आंकड़ों के अनुसार वियतनाम के कॉफी निर्यात में 46.91 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वियतनाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक है। जनवरी 2008 में वियतनाम का कॉफी निर्यात 12.18 लाख बैग रह गया। यह एक साल पहले 22.95 लाख बैग था।



इसी तरह ब्राजील से निर्यात में भी 4.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और यह 22.28 लाख बैग रह गया। ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक है। वहीं अन्य देशों से कॉफी निर्यात में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिली।


आईसीओ का कहना है कि कोलंबिया से निर्यात बढ़कर 10.29 लाख बैग, इंडोनेशिया से निर्यात बढ़कर 4.50 लाख बैग, भारत से निर्यात 1.72 लाख बैग तथा पेरू से निर्यात बढ़कर 1.70 लाख बैग हो गया।
 इसका कहना है कि भारत से निर्यात में बढ़ोतरी का मुख्य कारण रोबस्टा किस्म के निर्यात में बढ़ोतरी है।


रोबस्टा का निर्यात 70 प्रतिशत बढ़कर 1.14 लाख बैग हो गया जो जनवरी 2007 में 66666 बैग था। वहीं कॉफी वर्ष के पहले चार माह में विश्व कॉफी निर्यात 291.4 लाख बैग रहा जो 8.1 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है।

First Published - March 7, 2008 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट