facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एबीजी गुजरात में तीसरा बंदरगाह स्थापित करेगी

Last Updated- December 10, 2022 | 5:21 PM IST

निजी क्षेत्र की फर्म एबीजी शिपयार्ड गुजरात में अपना तीसरा बंदरगाह स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी, अपनी क्षमता विस्तार के लिए 800 करोड़ रुपये जुटाने के लिए विभिन्न अवसरों की तलाश कर रही है।
 
एबीजी शिपयार्ड के मुख्य कार्याधिकारी धनंजय दतार ने बताया ‘हमारा तीसरा बंदरगाह गुजरात में स्थापित किया जाएगा। हम 20 करोड़ अमेरिकी डालर जुटाने के लिए विभिन्न विकल्पों की तलाश कर रहे है इसमें निजी इक्विटी को भी शामिल किया गया है।’


उन्होंने बताया कि तीसरे बंदरगाह को स्थापित करने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।दतार ने बताया कि नया बंदरगाह एकीकृत होगा जो 350 मीटर की लंबाई वाले जहाजों का निर्माण कर सकेगा।  उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कंपनी क्षमता विस्तार पर लक्ष्य केंद्रित कर रही है। 


दातार का मानना है, ‘वैश्विक स्तर पर जहाज की मांग अच्छी है।’ उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बंदरगाह 200 एकड़ भूमि में स्थापित किया जाएगा। गौरतलब है कि यह बंदरगाह एबीजी समूह का विशालतम बंदरगाह भी होगा।


कंपनी ने बताया कि उसके अन्य बंदरगाह गुजरात के सूरत और दाहेज में स्थित है। एबीजी समूह ने बताया कि सूरत में स्थित बंदरगाह 35 एकड़ जमीन में फैला हुआ है, जबकि दाहेज बंदरगाह 150 एकड़ जमीन में बना हुआ है।

First Published - April 8, 2008 | 12:29 AM IST

संबंधित पोस्ट