facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एयर इंडिया का आईपीओ अभी नहीं

Last Updated- December 05, 2022 | 5:32 PM IST

लगता है कि बाजार की खस्ता हालत और बड़ी कंपनियों के पहले सार्वजनिक निर्गम आईपीओ की दुर्गति देखकर कंपनियां अब इस रास्ते पर चलने से कतराने लगी हैं।


शायद इसी वजह से सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने भी आईपीओ लाने का अपना इरादा ठंडे बस्ते में डाल दिया है।इसी साल एयर इंडिया का आईपीओ भी बाजार में आने की सुगबुगाहट थी। लेकिन कंपनी ने इस साल तो इस रास्ते से रकम जुटाने की किसी भी संभावना से सीधा इनकार कर दिया। अब कंपनी अपने इक्विटी पूंजी आधार को मजबूत बनाने और धन जुटाने के लिए सीधे सरकार से बात करने की योजना बना रही है।


एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रघु मेनन ने यहां बताया, ‘हम इस वर्ष आईपीओ नहीं लाएंगे।’ उन्होंने कहा कि कंपनी सरकार से इक्विटी की उम्मीद कर रही है। सरकार पहले भी कुछ खास कंपनियां की मदद कर चुकी है। लेकिन सरकार से मदद मिलना या न मिलना कंपनी के कारोबार और कर्माई पर भी निर्भर करता है।


उन्होंने कहा कि एयर इंडिया इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत करेगी। नए एयरक्राफ्ट की खरीदारी के लिए कंपनी ने काफी कर्ज लिया था। इसलिए एयर इंडिया में इक्विटी के लिए सरकार से संपर्क हर हाल में करना पड़ेगा।


आईपीओ से इनकार करते हुए मेनन ने कहा कि कंपनी इम्पलॉई स्टॉक ऑप्शन के बारे में विचार कर रही है। इस बारे में योजना छह महीने में तैयार हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर बहुत तेजी से कार्य करेंगे और शायद इसमें छह महीने का वक्त लग सकता है। हम पहले ही कई लोगों को इस काम पर लगा चुके हैं। मेनन ने कहा कि अपने राजस्व में इजाफा करने के लिए विमानन कंपनी को अपने लोड फैक्टर में सुधार लाने की जरूरत है जो बेहद निम्न है।


उन्होंने ने कहा कि इंडियन एयरलाइंस के साथ विलय के बाद खर्च कम करने की भी गुंजाइश बढ़ी है जिसमें कई इलाकों में एक ही मार्ग पर उड़ानें संचालित की जाएंगी। मेनन ने कहा कि भारत और विदेश दोनों में विमानों के मार्ग और खर्च में कमी मुख्य मुद्दे हैं जिन पर हमें बातचीत करनी होगी।

First Published - April 2, 2008 | 1:17 AM IST

संबंधित पोस्ट