facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

समिति का आचार नियंत्रित करना आईबीबीआई के लिए चुनौती

Last Updated- December 12, 2022 | 1:18 AM IST

भारतीय ऋणशोधन अक्षमता और दिवाला बोर्ड (आईबीबीआई) की ओर से ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) के लिए आचार संहिता का प्रस्ताव लाने के मसले पर उद्योग जगत का मानना है कि इस कवायद की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि सीओसी पहले से ही अच्छी तरह से विनियमित है। विशेषज्ञों ने चेताया है कि इस तरह की संहिता आने पर मुकदमेबाजी बढ़ सकती है जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है।
पिछले हफ्ते ऋणशोधन अक्षमता नियामक ने अपने चर्चा पत्र पर सुझाव आमंत्रित किए थे जिसमें सीओसी के लिए आचार संहित लाए जाने का सुझाव दिया गया है। इसमें आईबीबीआई ने कहा है कि कई बार सीओसी की कार्रवाई संहिता के उद्ïदेश्यों के लिए घातक रहा है। 

आईबीबीआई ने कहा है कि सीओसी बिना किसी नियमन के माहौल में कार्य करती है। उसने सामधान योजनाओं के लिए अनुरोध और कॉर्पोरेट ऋणशोधन अक्षमता समाधान प्रकिया में स्विस चुनौती के उपयोग पर प्रतिबंधों का भी प्रस्ताव दिया है।
सराफ ऐंड पार्टनर्स में पार्टनर बीकेश झावर ने कहा, ‘चूंकि सीओसी बैंकों, एनबीएफसी, म्युचुअल फंडों जैसे अच्छी तरह से विनियमित संस्थाओं से बनी होती है ऐसे में आचार संहिता की कोई आवश्यकता नजर नहीं आती। सीओसी के कार्य में एक उच्च स्तरीय विश्लेषण की जरूरत होती है जहां उन्हें साझेदारों के हितों को संतुलित, मूल्य में अधिकतम करना होता है और समाधान के लिए कार्य करना होता है। ऐसे कार्य निर्देशात्मक समाधानों का पालन नहीं करते।’

हालांकि, चूंकि सीओसी आईबीसी का एक निर्माता है ऐसे में समिति के लिए एक आचार संहिता और एक स्थापित प्रक्रिया का विचार असामान्य बात नहीं है।
कानूनी विशेषज्ञ यह भी इंगित करते हैं कि धारा 24 (8) के साथ पठित धारा 240 (2)(आर) सीओसी की बैठकें संचालित करने के तरीके का निर्देश देने के लिए आईबीबीआई को अधिकार देती है। लिहाजा बोर्ड को बैठक आयोजित करने के तरीके का निर्देश देने का अधिकार है जिसमें सीओसी सदस्यों के लिए आचार संहिता को शामिल किया जा सकता है।

First Published - September 6, 2021 | 6:06 AM IST

संबंधित पोस्ट