facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

कोक ने भी माना पेप्सी सचमुच आगे

Last Updated- December 05, 2022 | 4:57 PM IST

शीतल पेय के प्रतिस्पर्धा से भरे गर्म बाजार के दो महारथियों पेप्सी और कोका कोला में से कौन आगे है, शायद आप फैसला न कर पाएं।


लेकिन कोका कोला ने मान लिया है कि पेप्सी वाकई उससे आगे है।कोका कोला के अध्यक्ष और मुय कार्यकारी नावेल इस्टेल मानते हैं कि पेप्सी उनसे कुछ आगे है। लेकिन वह यह भी कहते हैं कि भारत समेत कंपनी के पांच प्रमुख बाजारों में होड़ में आगे निकलने के लिए योजना बना रही है।


 उन्होंने कहा, ‘पेप्सी हमसे थोड़ी आगे है। लेकिन यह मामला कुल कारोबार का है। अगर हम केवल कोला पेय की बात करें, तो हम पेप्सी से काफी आगे हैं। नींबू और नारंगी के जायके वाले पेय पदार्थों के बाजार पर भी हमारा अच्छा कब्जा है। इस श्रेणी में पांच प्रमुख ब्रांडों से चार ब्रांड हमारे ही हैं।’


इस्टेल नहीं मानते कि भारतीय मूल की इंदिरा नूई को बागडोर थमाने का फायदा पेप्सी को मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारी निगाह में ऐसा फॉर्मुला नहीं है, जिसके मुताबिक स्थानीय लोग ही कारोबार कर सकते हैं। इसलिए हम नहीं मानते कि किसी खास देश में कारोबार बढ़ाने के लिए वहीं के किसी नागरिक को ऊंचे ओहदों पर बिठाया जाना चाहिए।’

First Published - March 24, 2008 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट