facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सिग्नेट-तमिलनाडु का साझा विनिर्माण संयंत्र

Last Updated- December 05, 2022 | 4:39 PM IST


सिग्नेट सोलर इंक, सिलिकन फिल्म फोटोवोलटयाक मॉडयूल बनाने वाली कंपनी ने तमिलनाडु सरकार के साथ विनिर्माण संयंत्र लगाने के लिए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए। राज्य के श्रीपेरूबंदूर में 2 हजार करोड़ रुपये के निवेश से यह विनिर्माण संयंत्र लगाया जाएगा।


 


समझौते पत्र पर हस्ताक्षर के मौके पर उद्योग सचिव एम एफ फारूकी, सिग्नेट सोलर इंक के चेयरमैन प्रभु गोयल और तमिलनाडु के मुख्य मंत्री एम करुणानिधि मौजूद थे। प्रभु गोयल ने कहा कि 300 मेगावाट का यह निर्माण कार्य इस साल के अंत में शुरू होगा।


 


प्रभु गोयल ने बताया कि इस संयंत्र के लिए तकनीक और विनिर्माण जानकारी कंपनी जर्मनी से मंगवा लेगी। इसी के साथ ही यह संयंत्र 4000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार मुहैया करवाएगा। जर्मन में संयंत्र के बाद, चेन्नई में संयंत्र कंपनी की अगली बड़ी विर्निमाण इकाई होगी, जिसमें सोलर पैनल्स की मदद से 300 मेगावाट का उत्पादन किया जा सकेगा।

 कंपनी का जर्मन वाला संयंत्र में इस साल की तीसरी तिमाही में उत्पादन कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस संयंत्र की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 60 मेगावाट है। पिछले साल सिग्नेट ने अगामी 10 वर्षों में भारत में तीन सोलर फोटोवोलटयाक उत्पादन केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की थी।

First Published - March 18, 2008 | 1:04 AM IST

संबंधित पोस्ट