facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

दोगुने होंगे कुकीमैन के स्टोर

Last Updated- December 05, 2022 | 5:28 PM IST

कुकी मैन ब्रांड की निर्माता कंपनी आस्ट्रेलियन फूड्स अगले एक वर्ष में भारत में अपने स्टोरों की संख्या दोगुनी करने के अभियान में लग गई है।


कंपनी अपने फ्रैंचाइजी स्टोरों के जरिये कुकीज के विशिष्ट रिटेलिंग मॉडल की राह पर चल रही है। कूकी मैन के उत्पाद किसी अन्य आउटलेट में नहीं बेचे जाते हैं और इसके फ्रेंचाइजी स्टोर केवल मॉल में ही स्थित हैं।


आस्ट्रेलियन फूड्स के अध्यक्ष पट्टाभी रामा राव ने कहा, ‘फिलहाल हम 17 शहरों में 35 स्टोर चला रहे हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि हम अगले वित्तीय वर्ष के अंत तक लगभग 60 स्टोरों के साथ 24 शहरों में अपनी जगह बना लेंगे। हम तंदूर से ताजा कुकीज की डिलीवरी चाहते हैं। इसके लिए हमें अपने स्टोरों की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है। हम अपने उत्पाद पोर्टफोलियो में चार और शृंखलाओं को शामिल करेंगे।’


कंपनी दूसरे दर्जे के शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति बना चुकी है और अब पहले दर्जे के शहरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके स्टोर सिर्फ मॉल में ही मौजूद हैं। कंपनी अधिक भीड़-भाड़ वाले शॉपिंग इलाके में अपने स्टोर स्थापित करना चाहती है।


अपने स्टोरों की संख्या दोगुनी करने के इस अभियान के जरिये कंपनी को अनुमान है कि उसका टर्नओवर 20 करोड़ रुपये से बढ़ कर 40 करोड़ रुपये हो जाएगा। कूकी मैन 420 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 900 रुपये प्रति किलोग्राम की शृंखला में उत्पाद मुहैया कराती है।

First Published - April 1, 2008 | 1:14 AM IST

संबंधित पोस्ट