facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एम्मार को भा गई अरमानी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:41 PM IST


विश्व के प्रतिष्ठित फैशन एवं लग्जरी उत्पाद समूहों में से एक जॉर्जियों अरमानी को भारत लाने की कोशिश तेज हो गई है। एक ओर जहां डीएलएफ अपने मॉल में अरमानी आउटलेट खोलने की योजना को लेकर अडिग है वहीं दुबई स्थित एम्मार प्रॉपर्टीज अब जॉर्जियो अर्मानी के डिजाइन के आधार पर निजी रेजीडेंसी की योजना बना रहा है। अर्मानी रेसीडेंसीज नामक यह भारतीय परियोजना इसके भारतीय संयुक्त उपक्रम एमार एमजीएफ लैंड लिमिटेड द्वारा विकसित की जा सकती है।


एमार प्रॉपर्टीज के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘एम्मार की विस्तार योजना में भारत प्रमुख रूप से शामिल है। इस क्षेत्र में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। एमार एक प्रमुख भारतीय शहर में अर्मानी रेजीडेंसीज के निर्माण की संभावना का आकलन कर रहा है।


हाल ही में एमार ने अपनी बुर्ज दुबई विकास विस्तार के तहत 144 अर्मानी रेजीडेंसीज का उद्धाटन किया जो विश्व में सबसे लंबी इमारत है। प्रवक्ता ने कहा कि विश्व में जहां भी अर्मानी रेजीडेंसीज की स्थापना होगी, जॉर्जियो अर्मानी द्वारा विकसित अवधारणा का अनुमोदन किया जाएगा। अर्मानी रेजीडेंसीज 2005 में स्थापित अर्मानी होटल्स एंड रिजॉट्र्स की एक पहल है।


 


विकास, स्वामित्व और होटलों और रिजॉर्ट और विश्व के कई महत्वपूर्ण शहरों में रेजीडेंसी की शृंखला तैयार करने के उद्देश्य से 2005 में जियोर्गियो अर्मानी एस.पी.. और एमार प्रॉपर्टीज के बीच एक समझौते के तहत अर्मानी होटल्स एंड रिजॉट्र्स की स्थापना की गई थी।

First Published - March 18, 2008 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट