facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एस्सार की ‘स्पैरोज प्वायंट रेस’

Last Updated- December 05, 2022 | 4:50 PM IST

एस्सार स्टील ने इस्पात जगत के पहलवान आर्सेलर मित्तल पर ही निशाना साध दिया है। कंपनी आर्सेलर मित्तल की प्रमुख मिल स्पैरोज प्वायंट को खरीदने के लिए होड़ में लग गई है। उसका मुकाबला रूस की कई अमीर स्टील कंपनियों से है।


बाजार के सूत्रों के मुताबिक रूस की कंपनी अब भी इस होड़ में सबसे आगे हैं। लेकिन शशि रुइया की कंपनी एस्सार के अंदर भी उन्हें टक्कर देने का पूरा माद्दा है। बाजार के सूत्रों की मानें, तो यह बाजी एस्सार के हाथ लग भी सकती है। कंपनी इस पर आर्सेलर मित्तल से बातचीत शुरू कर चुकी है।


इस मामले में जेएससी सेवेर्स्ताल, एवराज ग्रुप और ओजेएससी नोवोलिपेत्स्क का नाम भी प्रमुख उम्मीदवारों के तौर पर उभर रहा है। पूरे मामले को करीब से देखने वाले जानकारों के मुताबिक एस्सार भी इसमें अपनी पूरी ताकत झोंकने का इरादा बना चुका है। दरअसल इस अधिग्रहण से किसी भी कंपनी की इस्पात बनाने की क्षमता में जबर्दस्त इजाफा हो जाएगा, जिसका सीधा फायदा इस्पात के बढ़ते बाजार में मिलेगा।


एस्सार के एक प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर सीधा जवाब नहीं दिया। लेकिन उसने कहा कि कंपनी निवेश के अच्छे मौके हमेशा तलाशती रहती है।एस्सार की झोली में पहले से ही कई बड़ी इस्पात कंपनियां हैं। एल्गोमा स्टील इनकॉर्पोरंशन, सॉल्ट स्टील मारी, ओंटारियो और मिनेसोटा स्टील इंडस्ट्रीज एलएलसी वगैरह के नाम इनमें प्रमुख हैं।


आर्सेलर मित्तल ने इसी मिल को बेचने के लिए पहले एसमार्क की अगुआई वाले गठबंधन के साथ समझौता किया था। लेकिन वित्तीय मसलों पर मतभेद होने के बाद यह सौदा खटाई में पड़ गया। कंपनी ने मिल को फिर बाजार में उतार दिया।


यह मिल बेचने की नौबत भी अमेरिकी न्याय विभाग के एक फैसले के बाद आई। विभाग ने आर्सेलर एसए और मित्तल स्टील कंपनी के विलय पर रोक लगा दी थी। उसका कहना था कि इससे पूर्वी अमेरिका में टिन से बने उत्पादों के बाजार में मुकाबला कम हो जाएगा। मित्तल के सामने विलय के लिए शर्त थी, जिसके मुताबिक उसे स्पैरोज प्वायंट मिल को बेचना था।

First Published - March 21, 2008 | 12:40 AM IST

संबंधित पोस्ट