facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

फेरागामो का डीएलएफ के साथ शाही करार

Last Updated- December 05, 2022 | 5:13 PM IST

भारत में लग्जरी सामानों के 1400 करोड़ रुपये के बाजार को ध्यान में रखकर वैश्विक दर्जे के लग्जरी ब्रांड सैलवाटोर फेरागामो ने देश की सबसे बड़ी रिएल्टी कंपनी डीएलएफ के साथ एक संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है।


फेरागामो समूह की होल्डिंग कंपनी प्लाजो फेरोनी फिनांजियारिया स्पा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियोनार्डो फेरागामो ने कहा, ‘हम इस करार से संबद्ध विस्तृत ब्यौरे की घोषणा आगामी कुछ दिनों में कर देंगे।’फेरागामो की फ्रैंचाइजी भागीदार स्पोट्र्स स्टेशन इंडिया ने लेवीज और डॉकर्स जैसे ब्रांडों को ध्यान में रखकर पिछले वर्ष ही तैयारी शुरू कर दी थी। फेरागामो तब से ही   इस गठजोड़ की संभावना तलाश रही थी।


अखबार में पहले भी यह खबर प्रकाशित हुई थी कि डीएलएफ लगभग 12 करोड़ रुपये में फेरागामो की फ्रैंचाइजी हासिल करने की संभावना तलाश रही है।फिलहाल देश में फेरागामो का केवल एक स्टोर है। यह स्टोर मार्च, 2006 में मुंबई में खोला गया। कंपनी अगले तीन वर्षों के दौरान 5 नए स्टोर खोलने की संभावना तलाश रही है। फेरागामो ने कहा, ‘तेजी से बढ़ते बाजार को ध्यान में रख कर हम दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में एक और स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं।’


मुंबई में फेरागामो का स्टोर ग्रांड हयात होटल में स्थित है। इस कंपनी का दूसरा स्टोर गुड़गांव में तैयार होने वाले डीएलएफ एम्पोरियो मॉल में खोले जाने की संभावना है। यह स्टोर अर्मानी, वरसेक, लुइस वुइटन, डॉल्स एंड गब्बाना और एस्काडा जैसे ब्रांडों को एक ही छत के नीचे पेश करेगा।डीएलएफ ने इटली के डिजाइन हाउस जियोर्जियो अर्मानी होल्डिंग बी वी के साथ फरवरी में एक संयुक्त उपक्रम स्थापित किया है।


इस उपक्रम में डीएलएफ की 51 फीसदी भागीदारी है। इसके अलावा डीएलएफ की डॉल्स एंड गब्बाना के साथ एक संयुक्त उपक्रम में भी 51 फीसदी की बहुलांश भागीदारी है। फेरागामो हाथ से निर्मित जूतों, हैंडबैग, बेल्ट, टाई, परफ्यूम, चश्मा आदि की निर्माता कंपनी है।

First Published - March 28, 2008 | 12:50 AM IST

संबंधित पोस्ट