facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

जियो में 4 अरब डॉलर निवेश करेगी गूगल!

Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉम्र्स में 4 अरब डॉलर निवेश कर हिस्सा खरीदने के लिए बात कर रही है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग ने मामले के जानकार लोगों के हवाले से यह खबर दी है। खबरों के मुताबिक इस सौदे की घोषणा अगले कुछ हफ्तों में हो सकती है। इससे पहले तकनीकी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी फेसबुक ने भी जियो में हिस्सेदारी खरीदी है। इस बारे में पक्ष जानने के लिए गूगल से संपर्क किया गया लेकिन उसने कोई जवाब देने से इनकार कर दिया, वहीं रिलायंस की ओर से भी इसका जवाब नहीं आया। जियो प्लेटफॉम्र्स में पिछले तीन महीने के दौरान फेसबुक और केकेआर सहित अन्य निवेशकों ने अलग-अलग सौदे में करीब 25 फीसदी हिस्सेदारी के लिए कुल 15.64 अरब डॉलर का निवेश किया है। जियो में हिस्सेदारी की बिक्री से रिलायंस को कर्ज-मुक्त कंपनी बनने में मदद मिलेगी। गूगल द्वारा भारत में अगले पांच से सात साल में 10 अरब डॉलर निवेश करने की गूगल की घोषणा के एक दिन बाद यह खबर आई है।

First Published - July 14, 2020 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट