facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

हीरो होंडा को बिक्री बढ़ने की उम्मीद

Last Updated- December 05, 2022 | 4:24 PM IST

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो होंडा को अपने वाले महीनों में वाहनों की बिक्री में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। वित्त मंत्री द्वारा उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा के बाद हीरो होंडा ने भी वाहनों की कीमतें कम कर दी थी। कंपनी ने सभी मॉडलों की कीमतों पर 1,300 रुपये से 2,400 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल स्प्लैंडर भी 1,300 रुपये सस्ती हो गई है। वित्त मंत्री ने बजट में ऑटोमोबाइल कंपनियों पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 16 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दिया है। हीरो होंडा मोटर्स के प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने बताया कि इससे वाहनों की बिक्री में जरुर बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी की वजह सिर्फ उत्पाद शुल्क में कमी होना ही नही है बल्कि बजट में कई ऐसी घोषणाएं भी है जिनसे भी अप्रत्यक्ष तरीके से बिक्री में बढ़ोतरी होती। किसानों के ऋण माफ करना और इन्कम टैक्स देने की दर को और बढ़ाना कुछ ऐसी घोषणाएं थी जिनसे ग्राहकों के पास पूंजी होगी। इस्पात और एल्युमिनियम की बढ़ती कीमतों के बावजूद कंपनी ने शुल्क कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है।
मुंजाल ने कहा कि बजट दोपहिया वाहन इंडस्ट्री के लिए बहुत ज्यादा अच्छा नही था। इंडस्ट्री को सरकार से और ज्यादा मदद मिलनी चाहिए थी क्योंकि पिछले साल कंपनी को ज्यादा मुनाफा नही हुआ था। उन्होंने कहा कि पूंजी की उपलब्धता भी एक महत्वपूर्ण मसला है। बैंको द्वारा दिए गए ऋण पर ऊंची ब्याज दरें भी इंडस्ट्री के लिए चिंता का विषय है। दोपहिया वाहनों खासतौर से मोटरसाइकिलों को खरीदने के लिए बैंक ऋण लेने के वास्ते कड़ी शर्तों का पालन करना होता है। इस वजह से भी छोटे शहरों और कस्बों में मोटरसाइकिलों की बिक्री में काफी गिरावट आई है। मुंजाल ने बजट को संतुलित बताया पर लघु अवधि पूंजीगत प्राप्ति कर को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी करने को नकारात्मक कदम बताया है।

First Published - March 2, 2008 | 7:17 PM IST

संबंधित पोस्ट