facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

इंडियाबुल्स की छत्तीसगढ़ में बिजली परियोजना

Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

इंडियाबुल्स पावर सर्विसेज ने छत्तीसगढ़ में 1600 मेगावाट वाली भइयाथन विद्युत परियोजना और 35 करोड़ टन के कोयला ब्लॉक के लिए ठेका हासिल कर लिया है।


कंपनी ने इस परियोजना से तैयार होने वाली बिजली में से 65 प्रतिशत की बिक्री के लिए 0.81 रुपये प्रति केडबल्यूएच के हिसाब से बोली लगाई। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज द्वारा प्रवर्तित वेदांत समूह ने 0.882 रुपये प्रति केडबल्यूएच और जीएमआर ने 0.885 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच की बोली लगाई थी। परियोजना से उत्पादित बिजली का केवल 35 प्रतिशत हिस्सा व्यावसायिक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि रिलायंस पावर और टाटा पावर समेत लगभग 10 प्रमुख विद्युत उत्पादक कंपनियां पिटहेड कोयले पर आधारित इस परियोजना के लिए प्रतिस्पर्धा में शामिल थीं।


इंडियाबुल्स पावर सर्विसेज ने अपनी परियोजनाओं के लिए एलएन मित्तल और फारालोन कैपिटल से 28.6 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचकर 1600 करोड़ रुपये जुटाए। इंडियाबुल्स पावर सर्विसेज महाराष्ट्र में 3960 मेगावाट क्षमता के दो बड़े विद्युत संयंत्र तैयार कर रही है।

First Published - March 20, 2008 | 12:28 AM IST

संबंधित पोस्ट