facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

इशिकावा संभालेंगे बजाज ऑटो में जिम्मेदारी

Last Updated- December 05, 2022 | 5:28 PM IST

यामाहा इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक तोमोतावा इशिकावा ने अब भारत की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी बजाज ऑटो की राह पकड़ ली है।


इशिकावा 1 अप्रैल से बतौर पूर्णकालिक सलाहकार के रूप में बजाज ऑटो को अपनी सेवाएं देंगें।बजाज ऑटो की ओर से इशिकावा की नियुक्ति पर कहा गया है कि कंपनी वैश्विक स्तर पर लाइफ स्टाइल ब्रांड के रूप में स्थापित होना चाहती है। इस मकसद को पूरा करने में मि. इशिकावा का अनुभव और और वैश्विक बाजार की उनकी समझ कंपनी के बहुत काम आएगी।


इशिकावा संकटमोचक के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं। 2005 में जब उन्होंने यामाहा में काम संभाला था तब कंपनी मुश्किलों में फंसी थी। अपनी सूझबूझ से उन्होंने हीरो होंडा और बजाज ऑटो जैसी दिग्गज कंपनी के सामने ब्रांड यामाहा को फिर से सहारा दिया।


उनकी नई रणनीतियों ने यामाहा के खोये हुए आधार को फिर से लौटाने का काम किया है। यामाहा युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस साल के अखिर तक नेक्स्ट जेनरेशन परफॉरमेंस बाइक भी बाजार में उतारने जा रही है।

First Published - April 1, 2008 | 1:29 AM IST

संबंधित पोस्ट