facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सितंबर तिमाही में बिके 5 करोड़ स्मार्टफोन

Last Updated- December 14, 2022 | 10:18 PM IST

लॉकडाउन के बाद देश में स्मार्टफोन बाजार में फिर से सुधार दिखाई दे रहा है। वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में इनकी बिक्री अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर यानी पांच करोड़ इकाई रही। इस दौरान, बाजार में सभी चीनी कंपनियों की कुल 76 फीसदी हिस्सेदारी रही।
बाजार के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष पांच मोबाइल फोन कंपनी श्याओमी, सैमसंग, विवो, रीयलमी और ओप्पो की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। कैनालिस ने एक बयान में कहा, 2020 की तीसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री आठ फीसदी बढ़कर पांच करोड़ इकाई रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4.62 करोड़ इकाई रही थी। यह देश में किसी एक तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री का सर्वकालिक उच्च स्तर है। श्याओमी 26.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। कंपनी ने 1.31 करोड़ फोन की बिक्री की। सैमसंग ने वीवो को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने 1.02 करोड़ फोन की बिक्री के साथ 20.4 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।
इसके बाद वीवो की 88 लाख फोन की बिक्री के साथ 17.6 फीसदी, रीयलमी की 87 लाख के साथ 17.4 फीसदी और ओप्पो की 61 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ 12.1 फीसदी हिस्सेदारी रही। समीक्षावधि में ऐपल ने भी बाजार में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की और इस दौरान आठ लाख इकाई की बिक्री की।     

First Published - October 23, 2020 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट