facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

आई-फोन की ए-बी-सी

Last Updated- December 06, 2022 | 9:45 PM IST

आई-फोन इंटरनेट से लैस एप्पल का अल्ट्र्रामॉडर्न मोबाइल फोन जो वायरलेस इंटरनेट सेवा, आईपॉड और मोबाइल के  सभी फीचर अपने में समेटे में एक संपूर्ण पैकेज है।


इसका सबसे खास पहलू है, 3.5 इंच की मल्टीटच स्क्रीन, जिस पर मौजूद आइकन को दो अंगुलियों के स्पर्श से चलाया जाता है। यानी नंबर दबाने की भी जहमत नहीं केवल अंगुली का इशारा ही काफी है। इस फोन में एप्पल का ऑपरेटिंग सिस्टम मैक ओएस एक्स काम करता है।


कब आया बाजार में
एप्पल ने जून 2007 में इसे अमेरिका समेत ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस में इसे रिलीज किया था।


खूब मचाई धूम
अमेरिका और ब्रिटेन में फोन लेने का जुनून इस कदर था कि लोग स्टोर के बाहर घंटों लाइन लगा कर खड़े रहते थे। एटीएंडटी और एप्पल के स्टोर के बाहर हूजूम देखते ही बनता था।


कितनी होगी भारत में कीमत
बिज़नेस स्टैंडर्ड में 16 अप्रैल को छपी एक खबर के मुताबिक इसकी कीमत 27,200 से 28,000 रुपये के बीच होगी।


कितनी हुई बिक्री
2007 में लॉन्च होने के बाद से एप्पल 40 लाख आई-फोन बेच चुकी है। इस साल उसका इरादा दुनियाभर में एक करोड़ फोन बेचने का है।  


कुछ खास है इस फोन में…


सही मायने में यह फोन सिर्फ एक फोन नहीं है। म्यूजिक प्लेयर, वीडियो, इंटरनेट और कैमरे का संगम इसे बनाता है एक बहुआयामी उपकरण। केवल 4.5 इंच लंबे और 2.4 इंच चौड़े इस फोन में इतनी सुविधाएं हैं कि किसी का भी दिल आ जाए। यकीन नहीं आता तो नजर डालिए


आई पॉड  एमपी 3 प्लेयर
वीडियो प्लेबैक  वाइडस्क्रीन ऑप्शन
वायरलेस इंटरनेट सुविधा
2 मेगापिक्सल कैमरा
3.5 इंच मल्टीटच स्क्रीन
ब्लूटूथ
बैटरी लाइफ- 5 घंटे का टॉक टाइम वीडियो वेब ब्राउजिंग
16 घंटे का ऑडियो प्लेबैक

First Published - May 7, 2008 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट