facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सरकार ने कहा- ब्लैकबेरी कंपनियों झूठ मत बोलो…

Last Updated- December 06, 2022 | 9:45 PM IST

ब्लैकबेरी मोबाइल सेवा पर सुरक्षा मुद्दे को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने कहा कि देश में इस सेवा का उपयोग महज 1.14 लाख उपभोक्ता ही कर रहे हैं।


दूरसंचार राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी। ब्लैकबेरी सेवा का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या पहली बार जारी की गई है।


हालांकि पिछले दिनों कंपनियों का दावा था कि ब्लैकबेरी सेवा के कुल उपभोक्ताओं की तादाद चार लाख से अधिक है। वर्तमान में भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन-एस्सार और बीपीएल मोबाइल देश में ब्लैकबेरी सेवा मुहैया करा रही हैं।


सूत्रों का कहना है कि ब्लैकबेरी सेवा प्रदान करने वाली कनाडा की संस्था रिसर्च इन मोशन (रिम) ने ब्लैकबेरी उपभोक्ताओं के बारे में सही जानकारी मुहैया नहीं कराई।  रिम का कहना था कि भारत में ब्लैकबेरी सेवा का उपयोग करीब 5 लाख उपभोक्ता कर रहे हैं।

First Published - May 7, 2008 | 12:25 AM IST

संबंधित पोस्ट