facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

जियो ने उतारा नया पोस्टपेड प्लान

Last Updated- December 15, 2022 | 1:25 AM IST

मोबाइल के लिए शुल्क दरों और फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं में कीमत संंबंधी जंग छेडऩे के बाद अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस जियो ने आज मनोरंजन, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग एवं अन्य लाभ के साथ जियोपोस्टपेड प्लस प्लान की घोषणा की। इसमें 500 जीबी डेटा, नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम और डिज्नी प्लस हॉटस्टार को शामिल किया गया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मोबाइल ग्राहकों के लिए जियोपोस्टपेड प्लस प्लान विभिन्न लाभों के साथ 399 रुपये से लेकर 1,499 रुपये के मासिक शुल्क पर उपलब्ध होगा।
कंपनी की इस पहल को काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके जरिये पोस्टपेड श्रेणी में जियो शुल्क के मोर्चे पर काफी आक्रामक दिख रही है। इस श्रेणी में आमतौर पर प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) प्रीपेड श्रेणी के मुकाबले काफी अधिक होता है।
तगड़ी प्रतिस्पर्धा वाले भारतीय दूरसंचार बाजार में जियो अपनी नई पोस्टपेड प्लान के तहत मुफ्त होम डिलिवरी और एक्टिवेशन के साथ-साथ प्रीमियम कॉल सेंटर सेवाओं की भी पेशकश कर रही है। जियोपोस्टपेड प्लस को प्रत्येक पोस्टपेड ग्राहक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘यह भरोसेमंद एवं उच्च गुणवत्ता वाली कनेक्टिविटी, असीम प्रीमियम मनोरंजन, निर्बाध एवं सस्ती अंतरराष्ट्रीय रोमिंग, अत्याधुनिक नवोन्मेषी सुविधाएं और सबसे महत्त्वपूर्ण बेहतरीन ग्राहक अनुभव प्रदान करता है।’

First Published - September 23, 2020 | 1:00 AM IST

संबंधित पोस्ट