facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

आईटी से रूठेगी नौकरी की बहार

Last Updated- December 09, 2022 | 11:07 PM IST

वैश्विक मंदी और सत्यम में हुए घोटाले के बाद भारतीय आईटी इंडस्ट्री द्वारा 2010 के लिए होने वाली नियुक्तियों को लक्ष्य डोलता नजर आ रहा है।


भारतीय सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था नैसकॉम ने इस इंडस्ट्री के विकास और काम करने वाले लोगो की संख्या का पता लगाने के लिए फिर से कमर कस ली है।

नैसकॉम की उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि नैसकॉम भारतीय आईटी इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की संख्या को पता लगाने के लिए काम कर रहा है।

यह संख्या तयशुदा लक्ष्य 25 से 30 फीसदी से कम ही होगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आईटी क्षेत्र में नई नौकरियां नहीं हैं। वित्त वर्ष 2009 की दूसरी मध्यावधि आईटी कंपनियों के लिए काफी कठिन रही है।

सभी कंपनियो का प्रयास लागत को कम करने का ही रहा है। मंदी के चलते इंडस्ट्री में नई नौकरियों की संख्या में गिरावट आई है। नैसकॉम की रणनीतिक समीक्षा 2008 के तहत आईटी-बीपीओ सेक्टर में 25 से 30 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

First Published - January 25, 2009 | 11:30 PM IST

संबंधित पोस्ट