facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मैट परीक्षा होगी ऑनलाइन

Last Updated- December 10, 2022 | 6:37 PM IST

भारत में बिजनेस स्कूलों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (एआईएमए)-शासित परीक्षा ‘मैनेजमेंट एप्टीटयूड टेस्ट’ (मैट) इस साल सितंबर से ऑनलाइन होने जा रही है। यह ऑनलाइन मैट परीक्षा रेगुलर मैट से अलग आयोजित की जाएगी।
टेस्ट का ऑनलाइन मोड उम्मीदवारों को टेस्ट में भाग लेने के लिए दो सप्ताह की एक विंडो की पेशकश करेगा। पिछले साल एआईएमए ने सात शहरों में एक पायलट परियोजना को अंजाम दिया था। इन शहरों में डुअल मोड कार्यान्वित किया गया था। एआईएमए ने परीक्षा केंद्रों को जरूरी तकनीकी और बुनियादी ढांचा से लैस कॉलेजों को आउटसोर्स करने की योजना बनाई है।
एआईएमए के सेंटर फॉर मैनेजमेंट सर्विसेज के निदेशक वी एस बिजय ने कहा, ‘ऑनलाइन मोड से परीक्षा की लागत बढ़ जाएगी। लेकिन ऑनलाइन परीक्षा के तहत यह खर्च कितना होगा और क्या यह भार उम्मीदवारों पर डाला जाएगा या नहीं, यह सब अभी तय नहीं किया गया है।’
एआईएमए मैट को विदेशी विश्वविद्यालयों की चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनाए जाने के लिए भी कई विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ बातचीत में लगा हुआ है।

First Published - March 2, 2009 | 3:56 PM IST

संबंधित पोस्ट