facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मोबाइल पर मैच का मजा

Last Updated- December 11, 2022 | 2:30 AM IST

ऐसा भी समय था जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए लोग इंटरनेट को खंगालने के बजाय टेलीविजन देखना ज्यादा पसंद करते थे।
लेकिन अब समय आ गया है मोबाइल का, जो मीडिया के इन दोनों ही माध्यमों (टेलीविजन और इंटरनेट) को पीछे छोड़ सकता है। अब आप अपने मोबाइल पर आईपीएल से जुड़ी नवीनतम खबरें दिन भर हासिल कर सकते हैं।
हालांकि आप अपने मोबाइल के जरिए सिर्फ खबर ही नहीं बल्कि फ्री गिफ्ट और कुछ मजेदार गेमिंग भी पा सकते हैं। आईपीएल को शुरू हुए अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है कि देश की विभिन्न कंपनियों ने इससे संबंधित ढेरों मोबाइल आधारित खेलों को शुरू कर दिया है।
गेमिंग क्षेत्र की देश की एक अग्रणी कंपनी इंडियागेम्स के मुख्य कार्याधिकारी विशाल गोंडाल का मानना है कि भारतीय क्रिकेट प्रेमी निश्चित रूप से मोबाइल प्रतियोगिताओं में काफी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।
उन्होंने बताया, ‘जहां तक मोबाइल गेम्स की बात है तो क्रिकेट हमेशा से ही पहले पायदान पर रहा है। फिर चाहे आईपीएल का दौर चल रहा हो या फिर क्रिकेट मैच का कोई और लहर हो।’ आईपीएल टूर्नामेंट की बढ़ती प्रसिध्दि के बीच खुद का उध्दार करने के लिए कंपनी ने ऐपल आईफोन उपभोक्ताओं के लिए ‘टी20 सुपर सिक्सेज’ नाम का एक विशेष गेम शुरू किया है।
इस गेम को डाउनलोड करने के लिए उपभोक्ता को 99 सेंट यानी करीब 50 रुपये का भुगतान करना होगा। कंपनी का मानना है कि अमेरिका और यूरोप के बाजारों में यह गेम धूम मचाएगी। गोंडाल ने बताया, ‘हम लोग चाहते हैं हम अपने गेम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खूब प्रचारित करें।’
भारतीय उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए इंडियागेम्स ने मोबाइल मार्केट की अग्रणी कंपनी नोकिया के साथ गठजोड़ किया है। नाइट राइडर्स टीम पर विकसित किए गए गेम को डाउनलोड करने के लिए उपभोक्ता को 25 रुपये का भुगतान करना होगा। पैराडॉक्स स्टूडियो के मुख्य विपणन अधिकारी सलिल भार्गव को पूर्ण विश्वास है कि आईपीएल के इस मौसम में मोबाइल गेमिंग का कारोबार काफी तेजी से विकास करेगा।

First Published - April 24, 2009 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट