facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

टीसीएस की एसर्एमई पर पकड़

Last Updated- December 08, 2022 | 6:41 AM IST

दिग्गज सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसए सर्विस (आईटास) सेवा धीरे धीरे छोटी और मझोली कंपनियों के बीच अपनी पकड़ बनाती जा रही है।


आईटी क्षेत्र की इस कंपनी ने हाल ही में अपने 11,000 कर्मचारियों को आईटी सेवा और समाधान मुहैया कराने के लिए अपेरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (एईपीसी) के साथ समझौता किया है।

इसके पहले टीसीएस ने इंदौर के पीथमपुर औद्योगिक संगठन और कोयंबटूर डिस्ट्रिक्ट जिला लघु उद्योग संगठन एसोसिएशन के साथ समझौता किया था।

आईटास सब्सक्रिप्शन के जरिए ग्राहकों को संपूर्ण आईटी और हार्डवेयर सेवा मुहैया कराती है। टीसीएस ने यह बताने से इनकार किया है कि एईपीसी के लिए ऐप्लीकेशन और सॉल्यूशंस विकसित करने में कंपनी को कितना निवेश करना पड़ेगा।

पर सूत्रों का कहना है कि कंपनी इस परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इस सेवा के लिए हर ग्राहक से हर महीने 500 रुपये वसूलेगी।

टीसीएस में छोटे और मध्यम कारोबार के वैश्विक प्रमुख वेंगुस्वामी रामास्वामी ने बताया, ‘एईपीसी ने हमें 10 ग्राहक दिए हैं जिनके साथ हम काम करेंगे और कपड़ा उद्योग के लिए कारोबारी सॉल्युशंस तैयार करेंगे।’

उन्होंने बताया कि कंपनी उद्योग के विभिन्न समूहों को लक्ष्य करना चाहती है। उन्होंने कहा कि एक समूह में एक कंपनी दूसरी कंपनी को देख कर काम करती है। 

रामास्वामी ने कहा, ‘फिलहाल हम मल्टिपल समूह में 40 से अधिक ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं। पहले साल के लिए हमारा लक्ष्य है कि हम अपने ग्राहकों की संख्या को बढ़ा सकें।’

एईपीसी के उपाध्यक्ष अशोक रजानी ने बताया कि कई अपेरल सदस्यों के पास आईटी सिस्टम तो है पर वह उनकी सभी जरूरतों को पूरा नहीं करती है। उन्होंने कहा कि समय पर सिस्टम को बार बार अपग्रेड करने में भी काफी पैसे खर्च होते हैं।

First Published - December 1, 2008 | 10:40 PM IST

संबंधित पोस्ट