facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

इटली के पिज्जा के बाद कॉफी भी

Last Updated- December 05, 2022 | 5:17 PM IST

प्रीमियम कॉफी ब्रांड  इलीकैफे ने आज मास्टर फ्रैंचाइजी के रूप में नारंग समूह के साथ साझेदारी कर भारत में अपने प्रवेश की घोषणा की है।


ब्रांड का उद्देश्य देश भर में नए लक्जरी कैफे शृंखला की स्थापना करना है। इटली की कंपनी इलीकैफे के अध्यक्ष आंन्द्रेई इली ने यहां संवाददाताओं को बताया कि इस साझेदारी के तहत हम एक वर्ष में पांच  एस्प्रेसामेन्त इलीकैफे खोलेंगे। और अगले पांच वर्षो में ऐसे 35 होटल खोले जा सकेंगे।


इलीकैफे ने वर्ष 2003 में एस्प्रेसामेन्त इली परियोजना शुरू की थी कंपनी की अपना पहला एस्प्रेसामेन्त इली बेंगलुरु हवाईअड्डे पर खोलने की योजना है तथा वह अगले चार महीनों में मुंबई में अपना अग्रणी बिक्री केन्द्र खोलने जा रही है।नारंग समूह के संयुक्त प्रबंध निदेशक रोहित नारंग ने कहा कि इलीकैफे के लिए नारंग समूह मास्टर फ्रैंचाइजी है जो अपनी शुरूआत के पहले वर्ष में देश में पांच बिक्री केन्द्र खोलने पर ध्यान दे रही है।


निवेश और राजस्व के अनुमान पर टिप्पणी करने से इंकार करते हुए नारंग ने कहा है, ‘चीजें अभी शुरूआती दौर में हैं और निवेश का आकार भी स्थान और बिक्री केन्द्र के आकार के हिसाब से बदल सकता है।’

First Published - March 29, 2008 | 12:08 AM IST

संबंधित पोस्ट