facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एलऐंडटी टरबाइन निर्माण क्षमता बढ़ाएगी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:47 PM IST

लार्सन ऐंड टुब्रो लिमिटेड (एलऐंडटी) सुपर-क्रिटिकल बॉयलर और सुपर-क्रिटिकल टर्बाइन जेनरेटरों की प्रति वर्ष 4000 मेगावाट निर्माण क्षमता से लैस होगी। गुजरात के हजीरा में आज नए संयंत्र की आधारशिला रखी गई।


 इस अवसर पर एलऐंडटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ए. एम. नाइक और मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रतिनिधि निदेशक इचिरो फुकेई मौजूद थे।एलऐंडटी सुपर-क्रिटिकल बॉयलर और स्टीम टर्बाइन जेनरेटर के क्षेत्र में प्रवेश करने वाली भारत में निजी क्षेत्र की एकमात्र कंपनी है।


 कंपनी जापान की मित्सुबिशी हेवी इंडस्ट्रीज (एमएचआई) के साथ दो संयुक्त उपक्रमों के जरिये विशाल विद्युत संयंत्र के कलपुर्जों का निर्माण और विपणन करेगी। एलऐंडटी की इन दोनों संयुक्त उपक्रमों में 51 फीसदी और एमएचआई की 49 फीसदी की भागीदारी है। इन संयुक्त उपक्रमों में 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
संयुक्त उपक्रमों ने हजीरा में वर्तमान इकाइयों में अपना संचालन पिछले ही वर्ष शुरू कर दिया था और दो नए कार्यशिविरों का निर्माण भी किया जा चुका है।
 
एलऐंडटी फिलहाल विद्युत परियोजनाओं के अलावा कंडेंसर और फीड हीटिंग सिस्टस के निर्माण में भी लगी हुई है। विद्युत परियोजनाओं के डेवलपर के रूप में एलऐंडटी ने जेनरेशन क्षेत्र में प्रवेश करने के अपने इरादे की घोषणा कर दी है। कंपनी विद्युत क्षेत्र के लिए सिंगल प्वाइंट सॉल्युशन प्रदाता बनने के लिए क्षमताएं विकसित कर चुकी है।

First Published - March 20, 2008 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट