facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एमईएल ने मिलाया एलएसपीएल से हाथ

Last Updated- December 05, 2022 | 4:32 PM IST

मीडिया कंपनी ‘माया इंटरटेनमेंट लिमिटेड’ (एमईएल) और प्रमुख टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस की खेल परामर्शदाता कंपनी ‘लिएंडर स्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड’ (एलएसपीएल) ने खेल एवं स्वास्थ्य पर एनीमेशन कंटेंट तैयार करने के लिए बुधवार को हाथ मिलाया है।


यह कंटेंट वैश्विक रूप से टेलीविजन चैनलों, डायरेक्ट-टु-होम वितरकों, मोबाइल ऑपरेटरों, कंटेंट एग्रीगेटरों, ऑनलाइन स्टोर आदि को मुहैया कराया जाएगा।


पेस ने कहा, ‘यह जानना उत्साहजनक है कि मैं अपनी उपलब्धियों का इस्तेमाल खेल क्षेत्र के लिए कर सकता हूं और मेरी लोकप्रियता बच्चों और युवाओं के लिए एक उपयुक्त डिजिटल कंटेंट के रूप में तब्दील होगी।’


एमईएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और व्यापार प्रमुख जय नटराजन ने कहा, ‘हमने विविध कंटेंट अवसरों की योजना बनाई है और हम भविष्य में कंटेंट पर फोकस डालने के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय दोहन प्लेटफार्मों पर नजर रख रहे हैं।’


शुरूआत में एमईएल और एलएसपीएल ‘द मैजिक रैकेट’ एनीमेशन टीवी सीरीज पर काम करेंगी। इस सीरीज को युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा।


इस सीरीज में सक्रिय बाह्य जीवनशैली, स्वस्थ खान-पान आदतों, शारीरिक फिटनेस आदि के महत्व को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें टेनिस के बारे में टिप्स भी सुझाए जाएंगे। 


26 एपीसोड वाली इस शृंखला को विश्वव्यापी बाजार को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। ये प्रत्येक एपीसोड आधे घंटे की अवधि के होंगे।

First Published - March 12, 2008 | 7:21 PM IST

संबंधित पोस्ट