facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

नोएडा में बड़ा परिसर बनाएगी माइक्रोसॉफ्ट

Last Updated- December 15, 2022 | 5:34 AM IST

अमेरिका की तकनीकी दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने उत्तर भारत में अपना बड़ा परिसर स्थापित करने के लिए नोएडा को चुना है। माइक्रोसॉफ्ट का नोएडा परिसर की क्षमता 4,000 लोगों की होगी, जो हैदराबाद और बेंगलूरु के बाद तीसरा परिसर होगा, जिनकी क्षमता क्रमश: 5,000 और 2,000 पेशेवरों की है।
एक वर्चुअल बैठक के दौरान माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम (एमएसएमई) और निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को कंपनी के फैसले के बारे में जानकारी दी। सिंह ने आज बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, ‘इस परियोजना से कई क्षेत्रों पर व्यापक असर पड़ेगा, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट बड़ी वैश्विक कंपनियों में से एक है।’ उन्होंने कहा कि नोएडा में पहले से ही टीसीएस, विप्रो आदि जैसी प्रमुख कंपनियां मौजूद हैं।

First Published - July 1, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट