facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

मोबाइल टीवी का बाजार होगा 36 करोड़ डालर

Last Updated- December 05, 2022 | 4:28 PM IST

देश में मोबाइल टेलीविजन का बाजार
इस साल के अंत तक 36 करोड़ डालर पहुंचने की संभावना
है क्योंकि इस नए मीडिया क्षेत्र की लोकप्रियता दिनों दिन बढ रही है।
 आईटी अनुसंधान फर्म स्प्रिंगबोर्ड रिसर्च के एक अध्ययन के
मुताबिक करीब 84 प्रतिशत मोबाइल ग्राहक उचित दर वाली टीवी
सेवा के इंतजार में हैं।
 स्प्रिंगबोर्ड रिसर्च के प्रबंधक सिंडीकेट रिसर्च रवि
शेखर पांडे ने कहा  मोबाइल टीवी सेवाएं लांच करने का
यही समय है। हमारा मानना है कि सेवा शुरू करने के पहले
साल भारत में करीब। 2 करोड़ मोबाइल टीवी ग्राहक होंगे। मोबाइल टीवी के जरिए ग्राहक मोबाइल फोन और अन्य मोबाइल
फोन डिवाइस पर नियमित टीवी कार्यक्रम देख सकते हैं।
 पांडे ने कहा  भारत में अधिकांश मोबाइल ग्राहक मोबाइल
टीवी का उपयोग करने के इच्छुक हैं। वे इस सेवा का
उपयोग करने के लिए नए हैंडसेट खरीदने में निवेश करेंगे।
उनकी यह इच्छा निश्चित तौर पर मोबाइल टीवी की पेशकश करने
वाली कंपनियों के लिए उत्साहवर्धक खबर है। सर्वे में संकेत किया गया कि मोबाइल टीवी पर खबर खेल संगीत
वीडियो और गेम शो देखे जा सकेंगे।

First Published - March 6, 2008 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट