आईटी/आईटीईएस जैसी सेवा निर्यात करने वाली कंपनियों की चिंताओं का समाधान करते हुए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि विदेश स्थित अपनी मूल या सहायक कंपनियों को की जाने वाली सेवा आपूर्ति पर रिफंड के लिए पात्र होंगी और उसे निर्यातों के तौर पर नहीं लिया जाएगा। […]
आगे पढ़े
‘म्युचुअल फंड सही है’ के बाद अब ‘शेयर बाजार सही है’ जैसे किसी नारे की बारी हो सकती है। सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) खुदरा निवेशकों के लिए बड़ा जागरूकता अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं ताकि बड़ी तादाद में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। यह देश का सबसे बड़ा […]
आगे पढ़े
वोडाफोन पीएलसी ने साफ तौर पर कहा है कि वह वोडाफोन आइडिया में कोई भी नया इक्विटी निवेश नहीं करेगी। कंपनी में पूंजी निवेश के बारे मे पूछे जाने पर वोडाफोन के प्रवक्ता ने कहा, ‘मैं अपने स्तर से इसकी पुष्टि करता हूं कि वोडाफोन समूह की ओर से कंपनी में नया इक्विटी निवेश नहीं […]
आगे पढ़े
अदाणी एंटरप्राइजेज अगले 10 साल में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 20 अरब डॉलर (करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये) का महत्त्वाकांक्षी निवेश करेगी। यह निवेश बिजली उत्पादन, विनिर्माण, पारेषण और वितरण सहित संपूर्ण नवीकरणीय आपूर्ति शृंखला में किया जाएगा। अदाणी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आज कहा कि कंपनी अगले चार साल में अपनी अक्षय […]
आगे पढ़े
मॉल डेवलपर फीनिक्स मिल्स वित्त वर्ष 2026 तक खुदरा प्रॉपर्टी के अपने पोर्टफोलियो को दोगुना करने की संभावनाएं तलाश रही है। कंपनी की ताजा वार्षिक रिपोर्ट में चेयरमैन अतुल रुइया ने कहा है कि कंपनी वित्त वर्ष 2026 के बाद अपने पोर्टफोलियो में हर साल 10 लाख वर्ग फुट जगह जोडऩा चाहती है। फिलहाल मुंबई, […]
आगे पढ़े
अहमदाबाद की दवा कंपनी लिंकोइन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने निमोनिया और ब्रोंकाइटिस के उपचार में इस्तेमाल होने वाली एंटीबायोटिक्स दवाओं के उत्पादन के लिए मेहसाणा में एक संयंत्र का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के अलावा क्षमता विस्तार और आधुनिकीकरण पर कंपनी अपने आंतरिक संसाधनों से 30 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस संयंत्र में सेफालोस्पोरिन […]
आगे पढ़े
कोलकाता के लोढ़ा परिवार के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रहे प्रियंवदा बिड़ला एस्टेट के प्रशासकों ने एमपी बिड़ला समूह की विभिन्न कंपनियों के शेयरधारकों से कहा है कि वे समूह की सभी चार कंपनियों के बोर्ड में अपने नामांकित व्यक्तियों के लिए मतदान करें। प्रवर्तक कंपनी पंजाब प्रोड्यूस ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड (पीपीटीसीएल) ने हर्षवर्धन लोढ़ा […]
आगे पढ़े
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी केविनकेयर ने अपने कारोबार के पुनर्गठन की घोषणा करने के कुछ सप्ताह बाद अपने एक पर्सनल केयर ब्रांड बाइकर्स को लॉन्च करते हुए पुरुष सौंदर्य श्रेणी में उतरने की घोषणा की है। केविनकेयर के मुख्य कार्याधिकारी एवं निदेशक (एफएमसीजी) वेंकटेश विजयराघवन ने कहा कि कंपनी का मानना है कि यह क्षेत्र सालाना […]
आगे पढ़े
भारत में फ्रेशर नियुक्ति योजनाओं में तेजी आ रही है। जहां फ्रेशरों को नियुक्ति करने का वैश्विक रुझान 6 प्रतिशत पर है, वहीं भारत में यह 17 प्रतिशत है। टीमलीज एडटेक की जुलाई से दिसंबर 2021 की अवधि के लिए ‘करियर आउटलुक रिपोर्ट’ से यह संकेत मिला है कि 17 प्रतिशत नियोक्ता 2021 की दूसरी […]
आगे पढ़े
पूर्णेंदु चटर्जी के स्वामित्व वाले टीसीजी समूह की मुख्य कंपनी हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तीन पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स बनाने की योजना बनाई है, जिस पर करीब 30 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। इसकी जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी ऐसे भारी भरकम निवेश के आंशिक वित्त पोषण […]
आगे पढ़े