facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

एनआईआईटी का हाथ सॉफ्टेक जीएमबीएच के साथ

Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST


सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सॉल्यूशन मुहैया कराने वाली कंपनी एनआईआईटी टेक्नोलॉजीस लिमिटेड जल्द ही जर्मन की आईटी सॉल्यूशन कंपनी सॉफ्टेक जीएमबीएच का अधिग्रहण करने वाली है। कंपनी ने आज यह घोषणा की है।
कंपनी ने हाल ही में सॉफ्टेक जीएमबीएच के शेयरधारकों के साथ शेयर क्रय करार पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत एनआईआईटी इस कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर अप्रत्यक्ष कीमत पर खरीदेगी। यह नई कंपनी एनआईआईटी टेक्नोलॉजीस लिमिटेड की पहली पूर्ण-सहयोगी कंपनी होगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरविंद ठाकुर ने बताया, ‘यह बहुत बड़ा सौदा नहीं है, इसका आकलन 50 लाख डालर यानी 20 करोड़ रुपये तक लगा सकते हैं। इसके साथ ही एनआईआईटी और सॉफ्टेक जीएमबीएच दोनों की ताकतें अलग-अलग हैं, जो एक-दूसरे की पूरक हैं। इस कंपनी के अधिग्रहण के साथ ही हमारा क्षेत्रीय नेतृत्व भी ताकतवर हो जाएगा, जिससे हम पर्यटन, परिवहन और लाजिस्टिक स्पेस आदि क्षेत्रों में अपनी स्थिति को बेहतर कर पाएंगे।’
सॉफ्टेक फिलहाल यूरोप, अफ्रीका और एशिया की छोटी से मध्य आकार की 40 एयरलाइनों के लिए आईटी सॉल्यूशन और सेवाएं देती हैं। जबकि एनआईआईटी उपभोक्ता समाधान, पर्यटन पोर्टल सेवाएं, आरक्षण और जीडीएस प्रणाली के विकास और रख-रखाव, एयरलाइन कार्गो प्रणाली में विकास और रख-रखाव आदि काम करती है।
अधिग्रहण से पहले एनआईआईटी टेक्नोलॉजीस ने मई 2006 में रूम सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी प्राप्त की थी। रूम का ध्यान व्यावसायिक बीमा बाजार के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी समाधान पर रहता है।

First Published - February 28, 2008 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट