facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

नोकिया है पांचवा सबसे महंगा मोबाइल ब्रांड

Last Updated- December 05, 2022 | 5:17 PM IST

वर्ष 2007 के शानदार प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया को वर्ष 2007 के शानदार प्रदर्शन ने विश्व का पांचवा सबसे मंहगा ब्रांड बना दिया है।
 
कोका-कोला, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और जेनरल इलेक्ट्रिक के बाद नोकिया का नंबर आता है।नोकिया इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डी. शिवकुमार ने यहां बताया कि मोबाइल हैंड सेट उद्योग के मुनाफे में नोकिया की हिस्सेदारी 64 फीसदी है जबकि विश्व भर में उसकी 38 प्रतिशत बाजार भागीदारी है। 2006 में कंपनी छठे नंबर थी, लेकिन 2007 में यह पांचवे नंबर पर पहुंच गई।


हर महीने 70 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़ने वाला भारत नोकिया के विकास में अग्रणी भूमिका वाला देश रहा है और चीन के बाद वह कंपनी के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। शिवकुमार ने कहा कि भारत में 3.6 अरब यूरो के वार्षिक कारोबार ने कंपनी के 2040 अरब रुपये के वैश्विक कारोबार में सात प्रतिशत हिस्सेदारी प्रदर्शित की है।


यह पूछने पर कि भारत कब तक नोकिया के लिए नंबर वन बाजार बन जाएगा, उन्होंने कहा कि चीन से हमें 5.9 अरब यूरो का कारोबार मिल रहा है जबकि भारत में 144 अरब रुपये का कारोबार हुआ। उन्होंने कहा कि चीन के बराबर पहुंचने में भारत को कुछ समय लगेगा।

First Published - March 29, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट