facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

पिरामल समूह ने बदला अपना नाम

Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

पिरामल समूह ने 20 सालों के कारोबार के बाद अपनी कॉर्पोरेट छवि बदलने के लिए कंपनियों के नाम में तब्दीली करने का फैसला किया है।


समूह की प्रमुख कंपनी निकोलस पिरामल इंडिया लिमिटेड दवा क्षेत्र की नई कंपनी है।


 कंपनी ने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निकोलस पिरामल इंडिया लिमिटेड का नाम पिरामल हेल्थकेयर लिमिटेड हो जाएगा।


समूह की दूसरी कंपनी एनपीआईएल लैबोरेट्रीज एेंड डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड का नाम पिरामल डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और गुजरात ग्लास लिमिटेड का नाम पिरामल ग्लास लिमिटेड हो जाएगा।


समूह ने हाल ही में अपनी सहायक कंपनी एनपीआईएल रिसर्च ऐंड डेवेलपमेंट लिमिटेड का नाम बदलकर पिरामल लाइफ साइंसेज रखा था। लेकिन समूह की कंपनी इंडियारीट फंड एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड का नाम नहीं बदला गया है।


समूह ने यह कदम ऐसे समय पर उठाया है जब वह कई कारोबारी धमाके करने वाला है।


कंपनी ने बताया कि सहायक कंपनियों के नाम बदलने की मुख्य वजह सभी सहायक कंपनियों को पिरामल समूह के नाम के साथ जोड़ना है।

First Published - March 11, 2008 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट