facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

प्यूमा भी तैरेगी स्विम वियर के भारतीय बाजार में

Last Updated- December 05, 2022 | 4:57 PM IST

जर्मनी की कंपनी प्यूमा भारत के बिल्कुल नए स्विम वियर के बाजार में कदम रखने जा रही है। बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ के जरिये कंपनी ने खुद को भारतीय बाजार में उतारा था।


प्यूमा भारत में पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए स्विम वीयर के तकरीबन   20 से 30  डिजाइन पेश करने वाली है। प्यूमा स्पोर्ट्स इंडिया के प्रबंध निदेशक राजीव मेहता ने बताया कि वैसे तो भारत में पेशेवर तैराकों की संया बहुत कम है, लेकिन कंपनी को शौकिया तैराकी करने वाले लोगों के कारण इस बाजार में बहुत संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि लोगों के ज्यादा यात्राएं करने से और होटलों में तैराकी के बढ़ते शौक से इस बीच वीयर को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।


मेहता ने बताया कि इस क्षेत्र में और कंपनियों के नहीं होने से प्रतिस्पर्धा कम है और प्यूमा के लिए व्यापार की ज्यादा संभावनाएं हैं। अभी भारत के ब्रांडेड स्विमवीयर  क्षेत्र में अमेरिकी कंपनी स्पीडो का ही बोलबाला है।


उन्होंने बताया कि प्यूमा भारत में और खेलों में भी संभावनाएं देख रही है। जल्द ही कंपनी इस साल क ी तीसरी तिमाही  में एक और खेल से संबंधित बाजार में कदम रखेगी। प्यूमा इस क्षेत्र में एक लाइफस्टाइल ब्रांड है और इसका मुकाबला रीबॉक और नाइकी जैसी कंपनियों के साथ नहीं है। बल्कि कंपनी को एस्पिरिट, नॉटिका और गैंट जैसी कंपनियों से मुकाबला करना है।


मेहता ने बताया कि चक दे इंडिया के साथ जुड़कर कंपनी को काफी फायदा मिला है । इस फिल्म ने कंपनी को एक पहचान दिलाई है। कंपनी को भारतीय बाजार में प्रवेश किए लगभग दो साल ही हुए हैं। कंपनी अब हर साल 2-3 बॉलीवुड फिल्मों से जुड़ने की योजना बना रही है।

First Published - March 24, 2008 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट