facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

ऑटो सेक्टर में बिक्री पड़ी मंदी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:25 PM IST

टीवीएस मोटर कंपनी की फरवरी में बिक्री 20.71 प्रतिशत गिर कर फरवरी 2007 में 120,110 यूनिट से फरवरी 2008 में 93,235 यूनिट रह गई। कंपनी का कहना है कि हालांकि कंपनी के दोपहिया वहानों का निर्यात फरवरी 2007 में 8,017 यूनिट से बढ़कर 56 प्रतिशत बढ़कर फरवरी 2008 में 12,523 हो गया है। फिर भी कंपनी की मोटरसाइकिल की बिक्री फरवरी 2007 में 70,155 यूनिट थी जो कि फरवरी 2008 में 33.62 प्रतिशत कम हो कर 46,565 रह गई।
स्कूटर खंड में फरवरी 2007 में 19,937 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई थी, जबकि इस वर्ष फरवरी में यह बिक्री 29.14 प्रतिशत गिर कर 14,126 यूनिट ही रह गई है। टीवीएस का बिक्री में गिरावट के पीछे तर्क है कि रिटेल फाइनैंस की कम उपलब्धतता, समय ब्याज दरों का बहुत ज्यादा होना और फाइनैंस करवाते कई कायदों की वजह से दोपहिया वाहनों की बिक्री पर इसका असर पड़ा है।
इसी के साथ कंपनी की ओर से हाल ही में 125 सीसी बाइक की श्रेणी में उतारी गई फ्लैम की अनुपलब्धतता के चलते कंपनी एग्जीक्युटिव बाइक श्रेणी से बाहर रही, जो कि आज बाजार का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है।

First Published - March 3, 2008 | 6:32 PM IST

संबंधित पोस्ट