facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सन फार्मा को अमेरिका में मिली मंजूरी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:39 PM IST


नामी भारतीय दवा कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने अमेरिका में कैंसर के इलाज संबंधी दवा ऐमिफोस्टीन के जेनरिक प्रारूप को बेचने की मंजूरी दे दी है। बड़ी फार्मा कंपनी मेडइम्यून इसी दवा को इथाइओल के नाम से बाजार में पेश कर चुकी है।


 


सन फार्मा को यह मंजूरी एमिफॉस्टिन के 500 मिलीग्राम के इंजेक्शन बेचने के लिए दी गई है। मेडइम्यून इथाइओल की बिक्री से सालाना 320 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम कमाती है। इथाइओल को कीमोथेरेपी और रेडियोथेरेपी के दुष्प्रभावों से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


 


इस दवा के पेटेंट को चुनौती देने वाली सन फार्मा पहली कंपनी है। अनुच्छेद चार के तहहत उसने इसके पेटेंट को चुनौती दी थी। इस अमेरिकी नियम के तहत पेटेंट खत्म होने पर भी कंपनी को 180 दिन तक अकेले ही दवा की मार्केटिंग करने की इजाजत मिल जाती है। लेकिन जेनरिक प्रारूप पेश करने के लिए सन फार्मा इस पेटेंट का खात्मा चाहती थी। मेडइम्यून ने अगस्त 2004 में पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाकर इस बारे में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।


 


इसी की वजह से जेनेरिक प्रारूप को 30 महीने के लिए रोक दिया गया था। यह मामला अब भी अमेरिका की मैरीलैंड जिला अदालत में लटका हुआ है। इसी मामल में यूएसएफडीए के पास एक नागरिक याचिका भी लंबित है। इस दवा पर दो मुख्य पेटेंट 31 जुलाई 2012 को खत्म हो रहे हैं। तीसरा पेटेंट दिसंबर 2017 में खत्म होगा। सन फार्मा और उसकी सहायक अमेरिकी कंपनी काराको फार्मास्युटिकल्स साथ मिलकर अमेरिकी बाजार में तकरीबन 46 उत्पाद उतार चुकी हैं।

First Published - March 18, 2008 | 12:58 AM IST

संबंधित पोस्ट