facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

सन फार्मा जेनरिक इथियॉल से जुटाएगी 80-100 करोड़ रुपये

Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

सन फार्मा की सहायक अमेरिकी कंपनी कराको फार्मा की योजना अमीफोस्टीन इंजेक्शन की बिक्री से अच्छी कमाई करने की है।



 
उद्योग विश्लेषकों के मुताबिक अगले 6 महीनों में इस दवा की बिक्री से लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये तक की कमाई की संभावना है।अमीफोस्टीन इंजेक्शन चिकित्सकीय प्रयोग के लिहाज से मेडलम्यून कंपनी के इथियॉल जैसा ही है। अमेरिका में इथियॉल का बाजार लगभग 320 करोड़ रुपये का है। इसके लिए कंपनी को अमेरिका के खाद्य व औषधि प्रशासन की मंजूरी भी मिल चुकी है।


कंपनी ने सबसे पहले जेनरिक इथियॉल के प्रयोग के लिए पेटेंट कराया था। कंपनी ने इसके लिए पैरा-4 प्रमाणपत्र भी लिया था। जेनरिक दवाओं से संबंधित अमेरिकी कानून के तहत पेटेंट प्राप्त कंपनी को चुनौती देने वाली पहली कंपनी ही बाजार में लगभग 6 महीनों के लिए अपना उत्पाद बेच सकती  है। 


सन फार्मा ने ही सबसे पहले नोवर्टिस एक्सीलोन कैप्सूल के जेनरिक अवतार के लिए एब्रीविएटीड न्यू ड्रग एप्लीकेशन (एएनडीए) फाइल किया है। इन कैप्सूल्स का अमेरिका में कुल बाजार लगभग 800 करोड़ रुपये का है।


सन फार्मा मेडलम्यून के साथ पहले से ही इथियॉल को लेकर  पेटेंट केस लड़ रही है। अगर सन फार्मा यह केस हार जाती है तो उसे मेडलम्यून को इस केस की वजह से हुए नुकसान की भरपाई करनी पड़ेगी। इथियॉल को लेकर तीन पेटेंट किए गए थे। इसमें से दो पेटेंटों की अवधि समाप्त हो चुकी है।

First Published - April 1, 2008 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट