facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

टाटा ने किया लॉन्च ‘जेनोन’

Last Updated- December 05, 2022 | 5:14 PM IST

टाटा मोटर्स (थाईलैंड) कंपनी लिमिटेड ने सालाना बैंकाक इंटरनेशनल मोटर शो में आज टाटा जेनोन 1-टन पिकअप ट्रक को पेश किया।


 कंपनी के अपने डीलर नेटवर्क के जरिये जेनोन को पूरे थाईलैंड में बेचा जाएगा। इस उपलब्धि पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा, ‘मैं इस बात से बेहद प्रसन्न हूं कि टाटा मोटर्स (थाईलैंड) जेनोन को थाईलैंड में लांच कर रही है। जेनोन को थाई ग्राहकों को ध्यान में रख कर थाईलैंड में ही तैयार किया गया है। हमें उम्मीद है कि थाईलैंड और आसियान क्षेत्र निकट भविष्य में टाटा मोटर्स के लिए प्रमुख बाजार साबित होंगे।’


जेनोन वैरिएबल टर्बाइन टेक्नोलॉजी (वीटीटी) और इंटरकूलर की मजबूती के साथ 2.2 लीटर के डायरेक्ट इंजेक्शन कॉमन रेल  (डीआईसीओआर) इंजन की विशेषताओं से लैस है। इसके लिए सामान्य रखरखाव और कम महंगे कलपुर्जों की जरूरत होगी। 2.2 लीटर का वीटीटी डीआईसीओआर बेहद शक्तिशाली है और इसके लिए कम ईंधन की जरूरत होती है।

First Published - March 28, 2008 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट