facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

टाटा-फिएट इंजनों की वैश्विक आपूर्ति करेंगी

Last Updated- December 05, 2022 | 4:33 PM IST

टाटा और फिएट का संयुक्त उपक्रम टाटा-फिएट ऑटो कंपनियों की बढ़ती अंतर्राष्ट्रीय मांग को देखते हुए अपने रंजनगांव संयंत्र से इंजनों की आपूर्ति करने की संभावना तलाश रहा है। इसके लिए टाटा और फिएट इस वर्ष काम शुरू कर देंगी।


इस संयंत्र की शुरूआती इंजन निर्माण क्षमता दो लाख इंजन के निर्माण की होगी। बाद में इस संयंत्र की क्षमता में वृद्धि कर इसे दोगुना किया जाएगा।


वैसे, फिएट के अधिकारियों के अनुसार इस संयंत्र का डिजाइन उच्च क्षमता के अनुरूप है। फिएट इंडिया ऑटोमोबाइल्स में इंजीनियरिंग डेवलपमेंट के उपाध्यक्ष जयंत कुमार देब कहते हैं, ‘हम खास कर अंतर्राष्ट्रीय इंजन आपूर्ति अनुबंधों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।


 हम इसके लिए कई वैश्विक कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। रंजनगांव संयंत्र बेहद विशाल है और यह उच्च क्षमता से लैस है। हम इस संयंत्र से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं।’


देब ने रंजनगांव संयंत्र की क्षमता के वास्तविक आकार के बारे में बताने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में दोनों कंपनियों की विस्तार योजना के तहत इसमें और निवेश की संभावना तलाशी जा सकती है।


दोनों कंपनियां समान भागीदारी के आधार पर संयुक्त उपक्रम में 4,000 करोड़ रुपये की राशि लगाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।


संयंत्र 1.3 लीटर और 1.9 लीटर वाले मल्टी-जेट डीजल इंजन तैयार करेगा। इसके अलावा दो गैसोलिन इंजन – फिएट की फायर शृंखला के 1.2 और 1.4 लीटर वाले इंजन भी तैयार करेगा।


ये इंजन भारतीय और वैश्विक बाजार के लिए फिएट और टाटा मोटर्स के मॉडलों के लिए होंगे।


इसी तरह सुजूकी की सहायक कंपनी सुजूकी पावरट्रेन इंडिया (एसपीआईएल) भी सुजूकी के इंजन का निर्माण और निर्यात करेगी। सुजूकी के इंजन पेट्रोल एवं डीजल दोनों वाहनों के लिए होंगे और इनका वैश्विक तौर पर निर्यात किया जाएगा।


विश्लेषकों के अनुसार इंजन निर्माण का खर्च या कलपुर्जे किसी यूरोपीय या अमेरिकी बाजार की तुलना में भारत में 30-40 प्रतिशत सस्ते हैं।


 सस्ता श्रम और कम लागत भारत में वैश्विक कंपनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है।


फिएट यूरोपीय क्षेत्र में बेचे गए सुजुकी के स्विफ्ट मॉडल के लिए भी इंजनों की आपूर्ति कर चुकी है।
 


 

First Published - March 14, 2008 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट