टेलीकॉम

क्रिसिल ने बढ़ाई VI की क्रेडिट रेटिंग, बिड़ला ग्रुप के समर्थन और फंड जुटाने की योजना से मिला सहारा

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के जरिये 25,000 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक बैंक ऋण सुविधा के लिए रकम जुटाना चाह रही है

Published by
गुलवीन औलख   
Last Updated- May 25, 2026 | 10:33 PM IST

क्रिसिल रेटिंग्स ने आदित्य बिड़ला ग्रुप (एबीजी) के निवेश वाली दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वी) की रेटिंग सोमवार को ‘स्टेबल’ परिदृश्य के साथ बढ़ाकर ‘ए-’ कर दी है। दूरसंचार सेवा प्रदाता द्वारा बैंकों से लगभग 35,000 करोड़ रुपये जुटाने की प्रस्तावित योजना के मद्देनजर ऐसा किया गया है।

देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों के समूह के जरिये 25,000 करोड़ रुपये की दीर्घकालिक बैंक ऋण सुविधा के लिए रकम जुटाना चाह रही है। इसके अलावा कंपनी ‘रोलिंग लाइन ऑफ क्रेडिट’ सुविधा के रूप में लगभग 10,000 करोड़ रुपये की ‘नॉन-फंड आधारित’ सीमा भी चाह रही है।

क्रिसिल ने रेटिंग में इस सुधार के बारे में कहा, ‘इस रेटिंग में एबी समूह के लिए वी के रणनीतिक महत्त्व और समूह द्वारा वी को प्रदान किए जाने वाले वित्तीय, परिचालन और प्रबंधकीय समर्थन को ध्यान में रखा गया है। एबी समूह वी को रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण कंपनी के रूप में देखता है और कुमार मंगलम बिड़ला की वी के चेयरमैन के रूप में हालिया नियुक्ति समूह के मजबूत प्रबंधन नियंत्रण को बताती है। एबी समूह ने वी के ऋणों के समय पर भुगतान और संचालन की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत समर्थन जताया है।’

इसमें यह भी कहा गया, ‘पहले भी इस समूह ने मुश्किल वक्त में वी को सहारा दिया है। इसके लिए समूह ने इक्विटी निवेश और दूसरी तरह की वित्तीय सहायता के जरिये यह पक्का किया कि वी समय पर अपना कर्च चुकाए और लेनदारों को भुगतान करे।’

क्रिसिल ने कहा कि वी के संभावित सुधार से नकदी प्रवाह बढ़ सकता है, जिससे एबी समूह को दीर्घकालिक फायदा होगा। एजेंसी ने कहा, ‘पहले किए गए बड़े निवेशों के अलावा परिचालन में संभावित सुधार से नकदी प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।

First Published : May 25, 2026 | 10:26 PM IST