facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

नही होगा जगुआर और लैंड रोवर का मेकओवर

Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

टाटा मोटर्स लिमिटेड के अध्यक्ष रतन टाटा ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए साफ कह दिया कि कंपनी जगुआर और लैंडरोवर को उनके इसी मॉडल में बाजार में उतारेगी। टाटा और  फोर्ड कंपनी में इन दोनों मॉडलों के अधिग्रहण के बारे में बात चल रही है।
जिनेवा के ऑटो शो में नैनो को भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता लगभग हो चुका है और हम इन दोनों ब्रांड को अपने सहयोग से और ज्यादा बढ़ावा देना चाहते है। रतन टाटा ने कहा कि ये दोनों ही स्थापित ब्रांड है और कंपनी इन्हें ऐसे ही बढ़ावा देना चाहती है। कंपनी इन कारों की छवि के साथ कोई प्रयोग नही करना चाहती है। हालांकि उन्होंने इस समझौते के होने का वक्त नही बताया।
फोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर दी गई सूचना में लिखा है कि टाटा के साथ बातचीत अच्छी स्थिति में है। समझौते की राह में कोई रोड़ा नही है पर अभी भी कुछ काम बाकी है। फोर्ड ने यह भी लिखा है कि जगुआर और लैंड रोवर को अच्छी माली हालत में छोड़ा जा रहा है। फोर्ड ने यह भी बताया कि कंपनी चाहती थी कि यह डील अभी कुछ समय के लिए टल जाए जिससे इस तिमाही में गाड़ियों की बिक्री की जा सके।
लंदन के  व्यापार संघ के अधिकारी के मुताबिक यह डील मार्च के तीसरे हफ्ते में हो सकती है। जगुआर और लैंडरोवर के कर्मचारियों के  संगठन यूनाइट के अधिकारी, रोजर मैडिसन ने बताया कि कर्मचारियों की पेंशन कोष और कर्मचारी गारंटी अनुबंध भी हो चुका है।  

First Published - March 5, 2008 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट