facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

फॉक्सवैगन भी भारत में लाएगी अपनी छोटी कार

Last Updated- December 05, 2022 | 7:03 PM IST

देश का कार बाजार वाकई गर्म हो रहा है।इसमें भी छोटी कारों के खरीदार कतार  लगाए खड़े हैं।


यह देखकर फॉक्सवैगन जैसी नामी विदेशी कंपनी के मुंह में भी पानी आ गया है। आलीशान कारों के लिए मशहूर इस कंपनी ने अब छोटी कारों के बाजार में उतरने का मन बना लिया है। भारत और ब्राजील जैसे देशों में छोटी कारों के बाजार में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।


कंपनी यहां अपनी छोटी कार ‘पोलो’ उतारने जा रही है, जिसकी   कीमत 4.30 लाख रुपये होगी। जबकि कंपनी की इस श्रेणी की सबसे सस्ती कार अप की कीमत 2 लाख रुपये के आसपास रहने की संभावना है। कंपनी मई से फायटन और टॉरेज जैसी अपनी कारें भी भारत में आयात करेगी।


फॉक्सवैगन इंडिया के अध्यक्ष जॉर्ज मुलर ने बताया कि कंपनी छोटी कारों के बाजार को काफी गंभीरता से ले रही है। फॉक्सवैगन के पास ऑडी, स्कोडा और लैम्बरजिनी जैसी ब्रांड पहले से ही मौजूद है। कंपनी अपने पुणे स्थित चाकन संयंत्र से जनवरी में उत्पादन शुरू कर देगी।


मुलर ने बताया कि साल 2010 से कंपनी चाकन संयंत्र से पोलो कार का निर्माण शुरू कर देगी। दिल्ली ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित कॉन्सेप्ट कार ‘अप’ पर अभी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अप फॉक्सवैगन द्वारा निर्मित सबसे छोटी कार होगी। इसकी कीमत 1.80 लाख रुपये के आसपास होगी।


उन्होंने बताया कि कंपनी का मुकाबला मारुति और नैनो के साथ नहीं है। बल्कि कंपनी अप को इन सभी कारों से बिल्कुल अलग तरीके से पेश करेगी। लेकिन अप अभी कॉन्सेप्ट कार है और यह 2012 से पहले बाजार में नहीं आ पाएगी। फॉक्सवैगन को भारत में प्रमोट करने के लिए कंपनी मई से रोड शोज भी आयोजित करेगी।


मुलर ने बताया कि जून तक कंपनी की प्रसिद्ध कार जेटा भारतीय सड़कों पर दौड़ने लगेगी। उन्होंने बताया कि जेटा को औरंगाबाद स्थित संयंत्र में असेम्बल किया जाएगा। चाकन में वह वेंडर पार्क भी बनाएगी।

First Published - April 4, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट