facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

वोल्वो एक्ससी60 के लिए अगले साल तक इंतजार

Last Updated- December 05, 2022 | 4:26 PM IST

वोल्वो कार कॉरपोरेशन अपनी एसयूवी कार एक्ससी60 अगले साल भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी की एक्ससी60 की झलक जेनेवा मोटर शो में देखने को मिली थी। देश में अपने उत्पाद पोर्टफोलियों में विस्तार के तहत 2009 में कंपनी इस कार बाजार में उतारने का मन बना चुकी है। वोल्वो कार इंडिया के प्रबंध निदेश पॉल डी वॉएा का कहना है कि भारत में इस कार को लॉन्च करने के साथ ही हम शहरी और सक्रिय जीवनशैली को अपनाने वाले लोगों को आकर्षित करने के लिए अपने मॉडलों में भी इजाफा करेंगे।
इसी के साथ कंपनी देश में अपने उपभोक्ताओं से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक केन्द्र भी खोलेगी। फोर्ड मोटर कंपनी के ही एक प्रभाग वोल्वो कार इंडिया ने सितंबर 2007 में अपने दो मॉडल वोल्वो एस80 और वोल्वो एक्ससी90 भारत में लॉन्च किए थे। कंपनी फिलहाल दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ शहरों में अपने डीलर शोरूम के द्वारा ही बाजार में अपनी कारें बेच रही है।

First Published - March 4, 2008 | 8:53 PM IST

संबंधित पोस्ट