facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

विप्रो का राजस्व घटा, मार्जिन बढ़ा

Last Updated- December 15, 2022 | 4:53 AM IST

प्रमुख आईटी सेवा कंपनी विप्रो ने आज वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर वित्तीय  नतीजा दर्ज किया। तिमाही आधार पर राजस्व में गिरावट के बावजूद कंपनी की लाभप्रदता में सुधार हुआ। कंपनी ने यह भी कहा है कि उसे कई कारोबारी इकाइयों में सुधार के संकेत दिख रहे हैं लेकिन उसने लगातार दूसरी तिमाही के लिए कोई राजस्व अनुमान जाहिर नहीं किया।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विप्रो का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) 0.75 फीसदी बढ़कर 3,095.3 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 3,072 करोड़ रुपये रहा था। पिछली तिमाही के मुकाबले कर पूर्व लाभ में 4.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 0.11 फीसदी बढ़कर 2,390.40 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही के मुकाबले शुद्ध लाभ में 2.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। तिमाही के दौरान कंपनी का समेकित राजस्व एक साल पहले की समान तिमाही के मुकाबले 1.33 फीसदी बढ़कर 14,913.10 करोड़ रुपये हो गया। जबकि क्रमिक आधार पर इसमें 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी के सकल राजस्व में 95 फीसदी से अधिक का योगदान करने वाली आईटी सेवा श्रेणी का राजस्व पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4.4 फीसदी घटकर 1.92 अरब डॉलर रह गया जबकि क्रमिक आधार पर इसमें 7.5 फीसदी की कमी आई।

विप्रो के सीईओ एवं एमडी थिएरी उेलापोर्टे ने कहा, ‘मौजूदा परिस्थिति के मद्देनजर टीम को अच्छा काम किया। हालांकि (अनुमान के बारे में) कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी। हम सामान्य परिस्थिति में लौटना चाहते हैं और उसके बाद अनुमान जाहिर करेंगे।’

तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन मार्जिन 140 आधार अंक बढ़कर 19 फीसदी हो गया। रुपये में अवमूल्यन और परिचालन में सुधार से मार्जिन को बल मिला। जून तिमाही के अंत में कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 1,082 घटकर 1,81,804 रह गई।

First Published - July 15, 2020 | 12:12 AM IST

संबंधित पोस्ट