Cricket

AUS vs WI, 2nd T20I: Maxwell का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक, Rohit Sharma के रिकॉर्ड की बराबरी की

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 50 गेंद में 12 चौके और आठ छक्के से शतक पूरा किया।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 11, 2024 | 7:44 PM IST

आल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 55 गेंद में नाबाद 120 रन की पारी खेलकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के इस प्रारूप में सबसे ज्यादा पांच सैकड़ों के रिकॉर्ड की बराबरी की।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 50 गेंद में 12 चौके और आठ छक्के से शतक पूरा किया। मैक्सवेल ने पारी के ब्रेक के दौरान कहा, ‘‘यह मनोरंजक रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे मौका मिला। यह शानदार विकेट था। इसका फायदा उठाना और क्रीज पर समय बिताना शानदार रहा। मैं मुश्किलों से पार पाने के लिए हमेशा अपने हाथ की फुर्ती पर निर्भर रहता हूं। और आज यह मेरे लिए वास्तव में कारगर रहा।’’

मैक्सवेल ने पांच शतक जड़ने में भी काफी फुर्तीले रहे, वह इस उपलब्धि तक 93 पारियों में पहुंचे जबकि रोहित ने 143 पारी में ऐसा किया था।

First Published : February 11, 2024 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)